पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में ईवाई के टैक्स पार्टनर अल्केश जोशी ने मंगलवार को दी।

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी के दौरे का हम सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरे पर फोकस भारत-ओमान के बीच एफटीए पर होगा और इसे लेकर ओमान में काफी चर्चा है। मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच व्यापार 10.5 अरब डॉलर का है। जैसे ही यह एग्रीमेंट अमल में आएगा, दोनों देशों के बीच व्यापार अगले दो से तीन वर्षों में दोगुना हो सकता है और इसमें दोनों पक्षों के व्यापारियों को मौका मिलेगा।

जोशी ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी पुराने हैं। हाल ही में ओमान में शूर के पास एक गांव में हड़प्पा के समय की चीजें मिली हैं, जो दिखाता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 4 से 5 हजार साल पुराने हैं।

इससे पहले समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए अल अंसारी ग्रुप के संस्थापक और ग्रुप एमडी किरन अशर ने पीएम मोदी आने वाली यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का ओमान को काफी समय से इंतजार था। हमें इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। इससे वाणिज्य और आर्थिक दोनों प्रकार के संबंध भारत और ओमान के बीच में मजबूत होंगे।

उन्होंने आगे कि भारत-ओमान के बीच रिश्ते करीब 5,000 वर्ष से भी ज्यादा पुराने हैं। दोनों देश एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। साथ ही कहा कि आज के दौर में भारत एक ऐसा देश है, जिसे कोई नजरंदाज नहीं कर सकता है।

अशर ने बताया कि बीते 11 वर्षों में ओमान के आर्थिक हालातों में काफी अंतर आया है और अब यह पहले जैसे नहीं है। वर्तमान में यहां 7 लाख के करीब भारतीय हैं, लेकिन पहले यह आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा होता था।

प्रधानमंत्री मोदी अपने 15-18 दिसंबर तक के दौरे के अंतिम चरण में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17 से 18 दिसंबर तक दूसरी बार ओमान का दौरा करेंगे। भारत और ओमान के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो मजबूत व्यापारिक संबंधों, ऊर्जा सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ावों द्वारा समर्थित है।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, जिनपिंग-ट्रंप इस पर सहमत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को परमाणु हथियार संपन्न होने की इजाजत...

ईटीजीई की ट्रंप से अपील, ‘जिनपिंग के सामने उठाएं ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत का मुद्दा’

वाशिंगटन । ईस्ट तुर्किस्तान गवर्नमेंट-इन-एक्साइल (ईटीजीई) और ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल मूवमेंट (ईटीएनएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...

इजरायल ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई को आयरन डोम बैटरी भेजी: अमेरिकी राजदूत

तेल अवीव । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने माना कि इजरायल ने यूएई को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आयरन डोम” मिसाइल रक्षा प्रणाली की बैटरियां...

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

तेहरान । ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान...

admin

Read Previous

कश्मीर: पुलिस ने आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में फोन और सिम कार्ड जब्त

Read Next

आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com