टूट गया ट्रंप का कराया सीजफायर, थाईलैंड और कंबोडिया भिड़े; सीमा पर भीषण एयरस्ट्राइक

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दक्षिण कोरिया में 26 अक्टूबर 2025 को सीजफायर समझौता करवाया था, जो फिर से टूट गया है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर भीषण एयरस्ट्राइक कर दी है। एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देश एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।

थाईलैंड ने सोमवार को कंबोडिया के खिलाफ एयरस्ट्राइक शुरू कर दी, जिसके बाद दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसियों के बीच युद्ध की एक नई दौड़ शुरू हो गई है। वहीं, दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाया जा रहा है।

थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विन्थाई सुवारी ने कहा कि एयरस्ट्राइक कंबोडियाई मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर किए गए थे। इसके साथ ही थाई सेना के प्रवक्ता ने ये भी आरोप लगाया कि कंबोडिया ने पहले थाईलैंड पर हमला किया था, जिसमें उसके सैनिक (थाईलैंड के) मारे गए।

सुवारी ने कहा, “निशाना चोंग एन मा पास के इलाके में कंबोडिया की हथियार सपोर्टिंग जगहों पर था, क्योंकि उन टारगेट ने अनुपोंग बेस पर थाई की तरफ हमला करने के लिए आर्टिलरी और मोर्टार लॉन्चर का इस्तेमाल किया था। इसकी वजह से एक सैनिक मारा गया। इस हमले में सात लोग घायल हो गए।”

थाई आर्मी ने एक बयान में कहा कि कंबोडिया ने सोमवार को वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे थाई सीमा को टारगेट करना शुरू किया। रॉयल थाई एयर फोर्स (आरटीएएफ) ने कहा, “कंबोडिया ने भारी हथियार जमा किए थे, लड़ाकू यूनिट्स को दूसरी जगह भेजा था और फायर-सपोर्ट एलिमेंट तैयार किए थे; ये ऐसी गतिविधियां हैं जो सैन्य ऑपरेशन को बढ़ा सकती हैं और थाईलैंड के सीमा वाले इलाके के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।”

वहीं दूसरी ओर कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने आरटीएएफ के आरोपों को खारिज करते हुए इसे गलत जानकारी बताया और कहा, “पिछले सभी समझौतों का सम्मान करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक शांति से झगड़ों को सुलझाने की भावना पर कायम रहते हुए, कंबोडिया ने दोनों हमलों के दौरान कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की और स्थिति पर पूरी सतर्कता और सावधानी से नजर रख रहा है।”

एक अलग बयान में, कंबोडियाई सेना ने थाईलैंड की सेना पर वहां के स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब 5.04 बजे “कंबोडियन सेना पर हमला” करने का आरोप लगाया और कहा, “यह ध्यान देने वाली बात है कि यह हमला तब हुआ जब थाई सेना कई दिनों तक अनेकों उकसाने वाली कार्रवाइयां कर रही थी।” वहीं थाईलैंड की सेना ने कहा कि बॉर्डर के शहरों से लगभग 70 फीसदी थाई नागरिकों को निकाल लिया गया है।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के ऊपर कमर्शियल एयरस्पेस फिर से खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच...

अमेरिका में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर मंथन, लॉ-मेकर्स ने उठाई लेबल में मूल देश का नाम लिखने की मांग

वाशिंगटन । अमेरिके के लॉ-मेकर्स ने एक बार फिर मांग उठाई है कि दवाओं पर साफ-साफ लिखा जाए कि वे किस देश में बनी हैं। उनका कहना है कि भारत...

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच संबंधों में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: वारसेन अगाबेकियान

नई दिल्ली । फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वारसेन अगाबेकियान ने गुरुवार को कहा कि नई दिल्ली फिलिस्तीन और इजरायल, दोनों पक्षों के बीच पुल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती...

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

नई दिल्ली । संसद में गुरुवार को पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट यानी आर्थिक विकास दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया...

भारत-ईयू व्यापार समझौता बना वैश्विक संकेत, अमेरिका को आत्ममंथन की जरूरत

वाशिंगटन । भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) मिलकर दुनिया की 25 फीसदी जीडीपी और 33 प्रतिशत वैश्विक व्यापार कवर करते हैं। ईयू के साथ भारत का व्यापार 25 अरब डॉलर...

क्यों बढ़ रही है अमेरिका में महंगाई? फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताई असली वजह

वाशिंगटन । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई की मुख्य वजह लोगों की ज्यादा मांग नहीं, बल्कि आयातित सामान पर...

रेलवे ने खत्म की 20 साल पुरानी परंपरा: रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का मेडल

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे में सामने आए चांदी के नकली सिक्के (मेडल) घोटाले के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने इस मामले में एक अहम...

भारत और सऊदी अरब ने आतंकवाद से निपटने में उभरती चुनौतियों पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद (एसपीसी) की राजनीतिक, वाणिज्य और सुरक्षा सहयोग कमेटी के तहत भारत-सऊदी अरब सुरक्षा वर्किंग ग्रुप की तीसरी मीटिंग बुधवार को रियाद में...

admin

Read Previous

राज्यसभाः सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन की मांग, हर साल हो रही है 75 हजार महिलाओं की मौत

Read Next

बांग्लादेश चुनाव: गाजीपुर नॉमिनेशन को लेकर आपस में भिड़े बीएनपी के लोग, झड़प में 10 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com