ओलंपिक (महिला हॉकी) : भारत इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में, अब अर्जेंटीना को हराने के बारी

टोक्यो, 2 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए सोमवार को अपने से कहीं अधिक मजबूत तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबसे खास बात यह है कि महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। अब उसका सामना 4 अगस्त को वर्ल्ड नम्बर-5 अर्जेटीना से होगा, जिसने जर्मनी को हराया। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच -2 पर खेले गए इस एतिहासिक मैच में हाकेरूज नाम से मशहूर आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया। यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ।

दुनिया की नौवें नम्बर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए दुनिया की नम्बर-2 आस्ट्रेलिया को हराया और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। अब उसका सामना 4 अगस्त को वर्ल्ड नम्बर-5 अर्जेटीना से होगा, जिसने जर्मनी को हराया।

भारत अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहा है। मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था।

मास्को ओलंपिक में महिला हॉकी टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चला था। इसमें सिर्फ छह टीमों ने हिस्सा लिया था।

जिम्बाब्वे ने पूल चरण के समापन पर पूल के शीर्ष पर स्वर्ण पदक जीता। चेकोस्लोवाकिया और सोवियत संघ ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

भारत ने पूल में पांच मैचों में दो जीत हासिल की थी। उसका एक मैच ड्रॉ रहा था जबकि उसे दो मैचों में हार मिली थी। पांच अंकों के साथ भारत अंतिम रूप से चौथे स्थान पर रहा था।

इसके बाद भारत ने 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया लेकिन वह 12 टीमों के टूर्नमेंट में अंतिम स्थान पर रही थी। भारत को पूल स्तर पर पांच मैचों में सिर्फ एक ड्रॉ नसीब हुआ था।

टोक्यो ओलंपिक भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। महिला टीम के साथ-साथ पुरुष टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय हॉकी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दोनों टीमें मेडल राउंड में पहुंची हैं।

पूल स्तर पर लगातार तीन मैच गंवाने के बाद महिलाओं ने जिस तरह से वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर अपने लिए नॉकआउट में जाने की जमीन तैयार की। इसके लिए भी हालांकि इनको किस्मत के सहारे की जरूरत थी। ब्रिटेन के हाथों आयरलैंड की हर के साथ यह सहारा मिल गया और इसके बाद उसे आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम की बाधा पार करनी थी।

भारतीय टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं था उसे बस दिल खोलकर खेलना था और उसने यही किया। आस्ट्रेलिया के हर हमले को नाकाम कर भारतीय टीम ने 22वें मिनट में सफलता हासिल की और महादुर शेरनियों की तरह लड़ते हुए मजबूत हाकीरूज के खिलाफ इस स्कोर का बचाव किया।

यह मैच भारतीय हॉकी के इतिहास के सबसे बड़े मैचों में से एक है और इसे सदियों तक याद रखा जाएगा। अर्जेटीना के खिलाफ सेमीफाइनल का परिणाम चाहें जो हो, लेकिन भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। अब वह सेमीफाइनल में भी इसी तरह बिना दबाव के खेले तो उसे पदक जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

इससे पहले, सोमवार को ही खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना ने जर्मनी को 3-0 से हराया।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

editors

Read Previous

झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष का विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Read Next

कश्मीर में कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com