यश जौहर की 95वीं जयंती, करण जौहर ने ‘पापा’ को किया याद

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर के 95वीं जयंती पर उनके बेटे और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें याद किया। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए उनकी कई फोटो शेयर की।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में पिता यश जौहर के साथ बिताए पलों को फिर से जिया।

उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा, “आज पापा के जन्मदिन पर कुछ पुरानी यादें यहां साझा करने के लिए … 1. परिवार से गले मिलने का पल… .यह कुछ ऐसा है जो आप मेरे परिवार में अक्सर पा सकते हैं, शुक्रिया पापा 2. मेरा 30वां जन्मदिन!!! मैंने अपनी एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसे दुनिया ने देखा और मुझे लगता है कि मेरे पिता को इस पर गर्व था 3. जैसा कि मैंने पहले ही कहा ढेर सारे पल !!! 4. उनके साथ मंच पर साझा किए गए एक-एक पल… मेरे दिलो-दिमाग में बसे हुए हैं!”

उन्होंने आगे लिखा, “पापा मैं आपको हर रोज याद करता हूं। आप मेरे लिए सबसे शानदार मार्गदर्शक हैं।”

बता दें, यश जौहर ने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक में एक फोटोग्राफर के तौर पर की थी। 1951 में उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म बादल में काम किया था। 1976 में धर्मा प्रोडक्शन लांच किया था।

उन्होंने “दोस्ताना,” “दुनिया,” “अग्निपथ,” “गुमराह,” “डुप्लिकेट,” “कुछ कुछ होता है,” “कभी खुशी कभी गम” जैसी फिल्में बनाई। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म “कल हो ना हो” उनकी आखिरी फिल्म थी। यश जौहर का 26 जून 2004 को कैंसर के कारण निधन हो गया।

बता दें, करण ने हाल ही में “जानेमन” पॉडकास्ट में होस्ट जय मदान के साथ बातचीत की थी, इस बातचीत में जय ने उनसे पूछा था कि वह “शांति” और “शक्ति” शब्द से किसे जोड़ते हैं। इस पर करण ने उन्हें बताया था कि वह “शक्ति” के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन को और “शांति” के लिए एक दिवंगत आध्यात्मिक नेता को का नाम लेते हैं।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन को एक शक्ति के रूप में चिह्नित किया जाना चाहिए। जब वह किसी कमरे में प्रवेश करते हैं। मुझे लगता है कि उनके पास वह शक्ति है कि अधिकांश लोग खड़े हो जाते हैं और उन्हें ही नहीं पता होता है कि वह लोग क्यों खड़े हो रहे हैं।”

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

इमरजेंसी की रिलीज टली, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार

Read Next

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार, आप-कांग्रेस जनता के सामने हो चुकी है बेनकाब: अरुण साव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com