‘बॉर्डर 2’ से ‘बैटल ऑफ गलवान’ तक, 2026 में होगा सिनेमाई धमाका, ये फिल्में होंगी रिलीज

मुंबई । साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला। ‘धुरंधर’, ‘छावा’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं। साल 2026 इस मामले में पहले से ही कमर कस चुका है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह शानदार साल होने वाला है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।

इस लिस्ट में शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े कलाकारों की फिल्म भी शामिल हैं। ये फिल्में एक्शन, ड्रामा, मिथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी और वॉर जॉनर को कवर करती हैं। कई फिल्मों की रिलीज डेट फेस्टिवल्स जैसे संक्रांति, होली और इंडिपेंडेंस डे से भी जुड़ी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है।

साल की शुरुआत धमाकेदार होगी। जनवरी में सबसे पहले ‘इक्कीस’ रिलीज होगी, जो निर्देशक श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म है।

जनवरी में ‘द राजा साब’ भी आएगी। प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। इसमें निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वहीं, थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है। निर्देशक एच. विनोद की फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है। अनुराग सिंह के निर्देशन में सनी देओल फिर से लीड रोल में हैं। साथ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। यह 1971 की जंग पर आधारित वॉर फिल्म है। फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

फरवरी में रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज होगी। अभिराज मिनावाला निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर में रानी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाएंगी। यह फ्रैंचाइजी का सबसे डार्क चैप्टर बताया जा रहा है।

मार्च में कई बड़े क्लैश होंगे। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश, कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ ईद पर टकराएंगी। मार्च में क्लैश देखने को मिलेगा। हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है।

अप्रैल में सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ आएगी। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं।

जून में राजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज होगी। नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी में विजय सेतुपति और मोहनलाल जैसे स्टार्स भी हैं।

अगस्त में संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘लव एंड वॉर’ भी रिलीज होगी। अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।

साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए भी खास है। अभिनेता की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होगी। खास बात है कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

‘द राजा साब’ के साथ ही प्रभास की एक अन्य मूवी ‘स्पिरिट’ भी रिलीज होगी। प्रभास की फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ भी साल 2026 में ही रिलीज होगी। दर्शक एक बार फिर से सनी देओल और प्रीति जिंटा को साथ में देख सकेंगे।

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ भी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश समेत कई स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है।

–आईएएनएस

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

admin

Read Previous

यमन ने लगाई इमरजेंसी, सऊदी ने यूएई को बताया ‘खतरनाक’

Read Next

श्रीनगर: अलगाववाद के हिमायतियों पर बड़े एक्शन की तैयारी, 31 जनवरी के बाद संपत्ति जब्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com