टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ देखकर खुश हुए जैकी श्रॉफ, शेयर की वीडियो

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और मीडिया में भी नजर आते रहते हैं।

अब उन्होंने अपने बेटे और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें टाइगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ दिख रहे हैं।

जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की है और अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की स्टोरी को री-पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ स्कूलों में फुटबॉल स्पोर्ट्स की पहल को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग व महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान के साथ एमओयू साइन करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के अभिनेता टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, “मैं अपने राज्य में खेलों के विकास में किसी भी तरह से योगदान करने के अवसर के लिए आभारी हूं। हमारे बच्चों में बहुत कुछ है। हमारे बच्चों में इतना जुनून और क्षमता है कि उन्हें बस सही समर्थन की आवश्यकता है। इस पहल में साथ देने के लिए मैं गौरवान्वित हूं और आगे क्या होने वाला है, इसके लिए उत्साहित भी हूं।”

टाइगर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करते देख जैकी खुश हैं।

बता दें कि सोमवार की शाम को टाइगर श्रॉफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे। सीएमओ महाराष्ट्र की तरफ से ही सोशल मीडिया एक्स पर इसकी फोटोज पोस्ट की गई हैं। टाइगर श्रॉफ को फिल्मों के अलावा स्पोर्ट्स, स्टंट और अपनी लाजवाब फिटनेस के लिए भी जाना जाता है।

उनकी पिछली फिल्म ‘बागी-4’ बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब उनकी झोली में निर्देशक राम माधवानी की ‘स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर’ है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ उनकी एक्टिंग स्किल्स के नए पहलू भी देखने को मिलेंगे। राम माधवानी आर्या और नीरजा जैसी फिल्म और सीरीज के लिए जाने जाते हैं, जो एक्शन में इमोशन का तड़का भी लगाते हैं।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

admin

Read Previous

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैपिटल मार्केट्स के प्रतिनिधियों के साथ की प्री-बजट बैठक

Read Next

रिलीज हुआ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, डरा देगा अर्जुन रामपाल का किरदार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com