जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी संग शेयर की तस्वीर, बोले – ‘प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद’

मुंबई । गायक जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनका आभार जताया। पीएम का आभार जताने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘जय उत्तराखंड, जय भारत’ भी लिखा।

इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल ने लिखा, “दृष्टि से वास्तविकता तक, महानता से प्रेरित! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके गर्मजोशी और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। जय उत्तराखंड, जय भारत।”

नौटियाल ने लिखा, “जहां पवन बहे संकल्प लिए, जहां पर्वत गर्व सिखाते हैं। जहां ऊंचे-नीचे सब रास्ते, भक्ति के सुर में गाते हैं… उस देवभूमि के ध्यान से, मैं धन्य-धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं…। जय बाबा केदारनाथ जी।”

वहीं, शेयर की गई तस्वीर में जुबिन पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाते नजर आए।

जुबिन नौटियाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘रेड 2’ में उन्होंने ‘तुम्हें दिल्लगी’ गाने को आवाज दी है। ‘तुम्हें दिल्लगी’ नुसरत फतेह अली खान के क्लासिक का रीक्रिएशन है।

गायक जुबिन नौटियाल ने गाने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया था। उन्होंने कहा कि इस गाने को फिर से बनाना एक सम्मान और चुनौती भरा काम था। नौटियाल ने बताया, ” ‘तुम्हें दिल्लगी’ हमेशा से उन गीतों में से एक रहा है जो मेरे साथ रहा है। बचपन से अब तक मैं नुसरत साहब के इस जादुई गीत का आनंद ले रहा हूं। इस वर्जन में एक गहरी तड़प है, जिसे मैंने हर नोट के माध्यम से समेटने की कोशिश की है। यह दो लोगों के बीच की खामोशियों और अनकही भावनाओं को व्यक्त करता है। एक ऐसे गाने को फिर से बनाना, जिसे मैंने लंबे समय से पसंद किया, मेरे लिए सम्मान और चुनौती दोनों से भरा था।”

संगीतकार रोचक कोहली ने इस गाने को तैयार किया है और आवाज नौटियाल ने दी है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर और पुरनम इलाहाबादी ने लिखे हैं। यह गीत अजय देवगन और वाणी कपूर पर फिल्माया गया है जो दोनों के बीच के रिश्ते को उजागर करता है।

–आईएएनएस

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

admin

Read Previous

तमिलनाडु : एसआरएमआईएसटी की प्रोफेसर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना की, संस्थान ने किया निलंबित

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अरिजीत सिंह ने टाला अबू धाबी म्यूजिक कॉन्सर्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com