गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां गंदे लिरिक्स और बोल्ड डांस स्टेप्स ने महिलाओं की गरिमा पर सवाल खड़े किए। ये गाने व्यूज तोड़ते हैं, लेकिन समाज में गंभीर बहस भी छेड़ देते हैं। सेंसर बोर्ड, महिला आयोग और पुलिस पर कार्रवाई की मांग भी बढ़ जाती है।

लेटेस्ट विवाद संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए ‘केडी: द डेविल’ फिल्म का गाना ‘चुनर सरके’ को लेकर है। 15 मार्च को रिलीज नोरा फतेही और संजय दत्त के ‘सरके चुनर’ की लिरिक्स में अश्लीलता और ओछेपन की हदें पार की गईं। डांस स्टेप्स ने इसे और बढ़ावा दिया। आलम यह रहा कि रिलीज के कुछ घंटों बाद ही गाना विवादों के घेरे आ गया। सेंसर बोर्ड पर सवाल उठे कि यह कैसे पास हुआ। कई लोगों ने सख्त एक्शन और बैन की मांग की।

गाने को लेकर मचे हो-हल्ला के बीच महिला आयोग ने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया। वहीं, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि फिल्म का गाना बैन हो चुका है। वहीं, बढ़ते विवाद को देखकर गाने के गीतकार रकीब आलम ने भी सफाई दी और बताया कि उन्होंने इस गाने को मूलरूप से नहीं लिखा बल्कि यह कन्नड़ में लिखा गया था और उन्होंने सिर्फ उसका हिंदी अनुवाद किया था।

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के गाने को लेकर विवाद हुआ और शिकायत, बैन आदि की मार झेलनी पड़ी हो। बॉलीवुड के साथ ही साउथ के भी कई गानों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। साल 2012 में रिलीज हुआ ‘ड्रीमम वेकअपम’ गाना फिल्म ‘ऐय्या’ से था। इसमें अमिताभ भट्टाचार्य ने लिरिक्स लिखे थे। गाने में ‘कई गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे इंग्लिश-मलयालम मिश्रण कहा गया। डांस स्टेप्स और बोल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के आरोप में विवादास्पद रहे।

साल 2012 में ही ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ आई, जिसका गाना ‘आई एम ए हंटर’ आया। यह एक एडल्ट ट्रैक था, जिसमें इंग्लिश में डबल मीनिंग बोल थे। अपनी बोल्डनेस के कारण रिलीज से पहले ही गाने का जबरदस्त विरोध हुआ। नतीजतन सेंसर बोर्ड ने कुछ दृश्यों और शब्दों पर आपत्ति जताई, टीवी प्रसारण पर सख्त नियम लगाए ताकि प्राइम टाइम में न दिखे, और कुछ कट के साथ गाना दिखा।

साल 2025 में नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ गाना रिलीज हुआ। यह नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया। म्यूजिक, लिरिक्स और प्रोडक्शन टोनी कक्कड़ का था। गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को नेटिजंस ने अश्लील बताया। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की और देश की संस्कृति खराब करने का आरोप लगाया। गाना यूट्यूब पर आया था, लेकिन विवादों की वजह से पिट गया।

साल 2025 में ही यो यो हनी सिंह का ‘मैनिएक’ गाना रिलीज हुआ। यह उनके एल्बम ‘ग्लोरी’ का ट्रैक था। टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ तैयार गाने के बोल को गंदा बताया गया। लिरिक्स लियो ग्रेवाल ने लिखे, हनी सिंह ने कंपोज किया। ईशा गुप्ता फीचर थीं और इसमें भोजपुरी पैरा था, जिसे रागिनी विश्वकर्मा ने गाया था। गाने पर अश्लीलता के आरोप लगे, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल हुई, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी।

यही नहीं, यो यो हनी सिंह और करण औजला के गीतों ‘मिलियनेयर’ और ‘एमएफ गभरू’ पर भी विवादों का साया रहा। पंजाब राज्य महिला आयोग ने यो यो हनी सिंह और करण औजला के गीतों ‘मिलियनेयर’ और ‘एमएफ गभरू’ पर नोटिस जारी किया था। आयोग ने कहा कि ये गाने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं। अध्यक्ष राज लाली गिल ने कार्रवाई की बात कही।’

1 मार्च 2026 को बादशाह का ‘टटीरी’ गाना रिलीज हुआ। यह हरियाणवी हिप-हॉप स्टाइल में था। लिरिक्स और वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों के विजुअल्स और अश्लील इशारे थे। सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब आलोचना हुई, इसे महिलाओं का अपमान बताया गया। विरोध के बाद 7 मार्च को यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया, बादशाह को समन जारी किया, यहां तक कि उनके खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज हुई। बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी विरोध जारी रहा।

‘आफत’ गाना अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ से था। यह फ्लॉप रहा, लेकिन गाने ने महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया और रेप को नॉर्मलाइज करने की कोशिश की। बोल विवादास्पद रहे।

–आईएएनएस

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

admin

Read Next

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com