‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अरिजीत सिंह ने टाला अबू धाबी म्यूजिक कॉन्सर्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई । गायक अरिजीत सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अबू धाबी का अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह की टीम ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है: “हाल की घटनाओं के कारण हमने अबू धाबी में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट को स्थगित करने का फैसला किया है। यह शो 9 मई को यास द्वीप के एतिहाद एरिना में होने वाला था। हम इस समय आपके धैर्य, समर्थन और समझदारी की सराहना करते हैं।”

टीम ने लिखा, “हम आयोजकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी खरीदे गए टिकट नई तारीख तक वैध रहेंगे, या आप 12 मई 2025 (सोमवार) से शुरू होने वाले सात दिन के भीतर पैसे वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम जल्द ही आपके साथ कभी न भूलने वाली यादें बनाने के लिए तैयार हैं।”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर आहत गायक अरिजीत सिंह ने इससे पहले चेन्नई में आयोजित अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के रद्द होने की जानकारी दी थी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने जानकारी दी थी। पोस्ट में लिखा था, “हाल की दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों और कलाकारों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि चेन्नई में होने वाले अपकमिंग शो को रद्द कर दिया जाए।“

अरिजीत सिंह ने यह भी बताया कि कॉन्सर्ट का टिकट खरीदने वाले लोगों को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। उन्होंने लिखा, “सभी टिकट खरीदने वाले लोगों को धनराशि ऑटोमेटिक वापस कर दी जाएगी।“

इसके साथ ही शो से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या और जानकारी के लिए उन्होंने वेबसाइट पर विजिट करने को कहा था।

–आईएएनएस

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

admin

Read Previous

जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी संग शेयर की तस्वीर, बोले – ‘प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद’

Read Next

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com