‘मेमोरी एक्स’ में नजर आएंगे विनय पाठक, स्मृति कालरा, विक्रम चटर्जी

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेता विनय पाठक, विक्रम चटर्जी और स्मृति कालरा आगामी साइकोलॉजिकल रोमांस ‘मेमोरी एक्स’ में नजर आएंगे।

फिल्म समय और माइंडस्पेस के सिद्धांत की पड़ताल करती है। यह कथानक लेखक-निर्देशक तथागत मुखर्जी द्वारा तैयार किया गया है, जो अविनाबा घोष द्वारा निर्मित है। इसके सह निर्माता तानिया मुखर्जी, तथागत मुखर्जी और देबलीना प्रोडक्शन क्रिएशंस है।

यह आकर्षक कहानी ज्यादातर सिक्किम में फिल्माई गई है, और अविनाश और श्रुति की कहानी के इर्द-गिर्द तीन अलग-अलग समय पर घूमती है। विक्रम और स्मृति क्रमश: अविनाश और श्रुति की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इस जोड़ी के साथ विनय भी शामिल होंगे, जिन्हें आखिरी बार ‘स्पेशल ओपीएस’ और ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में देखा गया था।

बंगाली फिल्म अभिनेता विक्रम, हिंदी मनोरंजन उद्योग में शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वे कहते हैं, “‘मेमोरी एक्स’ मेरे लिए खास है क्योंकि यह मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमा का विस्तार करने का मौका देती है। मैं तथागत मुखर्जी के साथ इस तरह की अनूठी अवधारणा पर आधारित फिल्म के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “‘मेमोरी एक्स’ किसी भी अभिनेता के लिए एक ड्रीम स्क्रिप्ट है और मैं भाग्यशाली हूं कि यह मेरे पास आई। यह समानांतर टाइमलाइन की एक आकर्षक दुनिया है। मैं अब शूटिंग का इंतजार कर रहा हूं।”

अभिनेता विनय पाठक इस बात से सहमत हैं कि यह परियोजना एक प्रमुख मोड़ है।

वह कहते हैं, “मैं तथागत की हिंदी निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘मेमोरी एक्स’ का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। यह एक अद्भुत रूप से बुना हुआ साइकोलॉजिकल रोमांस है। यह उन फिल्मों से अलग है, जिनमें मैं अतीत में रहा हूं। यह एक अनूठी शैली पर आधारित है और सिनेमा में इससे पहले विषय वस्तु को ज्यादा नहीं देखा गया है।”

स्मृति ने ‘मेमोरी एक्स’ को एक जटिल कहानी बताया है जो समय के समानांतर ट्रैक की खोज करती है।

उन्होंने कहा, “मैं इतनी अनोखी और अनसुनी चीज का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।”

निर्देशक-लेखक तथागत मुखर्जी कहते हैं, “‘मेमोरी एक्स’ एक ऐसी कहानी है जो समय और दिमाग के साथ चलती है। यह एक साइकोलॉजिकल-रोमांस है जो दर्शकों को यह सोचने के लिए मजबूर करेगी कि वे अपने स्वयं के हेडस्पेस और समय की प्रकृति के बारे में क्या जानते हैं।”

निर्देशक विक्रम चटर्जी, स्मृति कालरा और विनय पाठक जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करके खुश हैं।

इस साइकोलॉजिकल रोमांस की शूटिंग सिक्किम में शुरू हो चुकी है।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा, सीबीआई, ईडी भी आएंगे चुनाव लड़ने : अखिलेश

Read Next

नीतीश की नजर मिथिलांचल पर, बैराज का दिया तोहफा, 12 लाख लोगों को होगा फायदा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com