कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा, सीबीआई, ईडी भी आएंगे चुनाव लड़ने : अखिलेश

रायबरेली: समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े कई नेताओं पर आयकर के छापेमारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं और कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव होने जा रहा है यहां पर अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे। अखिलेश यादव ने शनिवार को रायबरेली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। चुनाव से दो महीने पहले ये कार्रवाई हो रही है। जो कि दिखाता है कि आईटी और सीबीआई वाले भी चुनाव लड़ने आएंगे।”

अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले कांग्रेस भी लोगों को डराने के लिए के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करती रही है। वही रास्ते पर भाजपा भी चल रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को लगातार परेशनियां दी है। इस पार्टी ने दिक्कत, जिल्लत, किल्लत दी है। ठोको राज और बुलडोजर राज में ईज आफ क्राइम बहुत आगे है। आम जनता को सरकार ने अपमानित किया है। तीन नये किसान कानून लाए गये। जब वोट का डर सताया तभी कानून वापस भी हो गये। किसानों को जीप से कुचल दिया गया। जाचं रिपोर्ट सामने है।

उन्होंने कहा, “दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोषियों पर बुलडोजर नहीं चला है। चुनाव आते ही धार्मिक चश्मा लगा लेते है। जनता परिवर्तन करेगी। जनता और पिछड़ो को भाजपा ने धोखा दिया है। निषादों के हक छिनने का काम इन्होंने किया हैं। यूपी में जैसे-जैसे भाजपा को अपनी हार सताएगी। वैसे बड़े-बड़े नेता इस ओर रूख करेगी। इनकम टैक्स वाले आएंगे। ईडी आएगी। इसके बावजूद साइकिल की रफ्तार कम नहीं होगी। चुनाव से पहले ही छापेमारी क्यों की जा रही है। कोई भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। आजम खां पर कितने मुकदमें लगे है। किसानों पर कितने मुकदमें लगे है। यह कोई नया तरीका नहीं है। कांग्रेस का अगर पुराना इतिहास देखेंगे। इन्हें तरीकों से लोगों को डराते रहे हैं। वही रास्ते पर भाजपा भी चल रही है।”

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं। पार्टी के सहयोगी मनोज यादव तथा जैनेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर सर्वे चल रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध पाक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की बना रहा था योजना

Read Next

‘मेमोरी एक्स’ में नजर आएंगे विनय पाठक, स्मृति कालरा, विक्रम चटर्जी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com