नीतीश की नजर मिथिलांचल पर, बैराज का दिया तोहफा, 12 लाख लोगों को होगा फायदा

मधुबनी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर अब मिथिलांचल पर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मधुबनी पहुंचकर मिथिलावासियों को सबसे बड़ा उपहार कमला नदी पर नए बैराज के निर्माण कार्य की शुरूआत कराई। नीतीश खुद कहते हैं कि इससे न केवल बाढ़ से निजात मिलेगी बल्कि सिंचाई के साधन भी उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण, सु²ढ़ीकरण एवं पक्कीकरण (पिपरा घाट से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर की लंबाई में) के बनने से 12 लाख लोगों को फायदा होगा।

जलसंसाधन विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि कमला नदी के बाएं और दाएं तटबंध पर सड़क के पक्कीकरण और सुदृढ़ीकरण से 12 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। करीब 325 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध पर बनने वाली सड़क निर्माण से मधुबनी जिले के झंझारपुर, लखनौर, बाबूरही, अंघराठाढ़ी, मधेपुरा और राजनगर तथा दरभंगा के ताराडीह और घनश्यामपुर प्रखंड के लोगों को सीधा लाभ होगा।

बिहार के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी कहते हैं, “मुझे खुशी है कि कल जयनगर (मधुबनी) में कमला नदी पर बराज निर्माण और कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के उच्चीकरण, सु²ढ़ीकरण व पक्कीकरण कार्य फेज-एक का कार्यारंभ हुआ। ये योजनाएं मिथिला के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।”

कमला नदी पर बराज बन जाने से एक तरफ जहां बाढ़ से लोगों को निजात मिलने की संभावना है, वहीं खेती के लिए किसानों को समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध हो पाएगा।

जलसंसाधन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि कमला बलान नदी पर बैराज के निर्माण में करीब 405.66 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इस बैराज का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल नदी का जल प्रवाह 290 मीटर ही है जो बैराज निर्माण के बाद नदी में जल प्रवाह वाटर वे 550 मीटर हो जाएगा। बाढ़ के समय नदी में जल स्तर कम होने से बाढ़ कम आएगी। इस बराज में 36 गेट बनाए जाएंगे।

अधिकारी बताते हैं कि इस बैराज से मधुबनी जिले के जयनगर, बासोपट्टी, खजौली, लदनियां, कलुआही, हरलाखी, मधवापुर प्रखंडों के हजारों किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा। एक अनुमान के मुताबिक इससे करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले के जयनगर में कमला नदी पर बैराज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण (पिपरा घाट से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर की लंबाई में) का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कमला नदी पर बैराज बन जाने से पानी का फ्लो ठीक रहेगा, नियंत्रित रहेगा और सिंचाई के लिए भी इसकी उपयोगिता होगी।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

‘मेमोरी एक्स’ में नजर आएंगे विनय पाठक, स्मृति कालरा, विक्रम चटर्जी

Read Next

‘इनटू द वाइल्ड’: अजय देवगन ने बेयर ग्रिल्स के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com