रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दिवाली 2026 पर होगी रिलीज

मुंबई । रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्‍म ‘रामायण भाग 1 और रामायण भाग 2’ के निर्माताओं ने कहा है कि यह फिल्‍में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें भगवान राम की भूमिका में रणबीर को दिखाया गया है।

दो भागों वाली इस महाकाव्य का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जिसकी रिलीज की तारीखों की पुष्टि प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा ​​ने की।

एक बयान में नमित ने कहा, एक दशक से भी अधिक समय पहले मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए एक महान यात्रा शुरू की, जिसने 5000 से ज्‍यादा सालों तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीमें सिर्फ एक ही उद्देश्य के साथ अथक परिश्रम कर रही हैं।

यह दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति, हमारी “रामायण” को समझने का मौका है। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में देखने को मिलेगा।

नमित मल्होत्रा ​​ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में एक जादुई तीर है जो सुनहरी आभा से चमक रहा है।

‘रामायण’ दो भागों वाली फिल्म होगी और इसे 2026 और 2027 में रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में होंगे।

रणबीर इसमें भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी, सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे और शीबा चड्ढा मंथरा की भूमिका में नजर आएंगी। इस साल की शुरुआत में, सेट से एक लीक हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें रणबीर और साईं पूरी पोशाक में नजर आ रहे थे।

नमित मल्होत्रा ​​हॉलीवुड की कुछ प्रमुख प्रस्तुतियों जैसे “ड्यून” और “इंसेप्शन” के साथ-साथ “द गारफील्ड मूवी” जैसी हालिया रिलीज में भी अहम भूमिका में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आगामी “एंग्री बर्ड्स 3” की भी घोषणा की।

–आईएएनएस

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

admin

Read Previous

आलिया-रणबीर की बेटी राहा का जन्मदिन आज, पापा ने लुटाया प्यार

Read Next

त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन बिक्री में 49 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल, छोटे शहरों से हुई ज्यादा खरीदारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com