राम चरण मेलबर्न में फहराएंगे तिरंगा, भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान

मुंबई । साउथ सुपरस्टार राम चरण की गिनती इंडस्ट्री के टॉप और सफलतम अभिनेताओं में होती है। उन्हें मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफएम) के 15वें एडिशन में ‘एंबेसडर फॉर इंडियन आर्ट एंड कल्चर’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।

25 अगस्त से शुरू होने वाला इंडियन फिल्म फेस्टिवल 10 दिनों तक चलेगा। इसमें राम चरण की बेहतरीन फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री में उनके अद्भुत सफर को रेखांकित किया जाएगा।

इस खबर पर एक्टर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ” मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय फिल्म उद्योग जगत की विविधता और समृद्धि को दर्शाता है। मै इसका हिस्सा बनकर गर्व की अनुभूति कर रहा हूं। ”

उन्होंने आगे कहा, ”इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करना और दुनिया भर के फैंस से जुड़ना एक सौभाग्य की बात है। ‘आरआरआर’ की सफलता और दुनिया भर से मिले प्यार को देख मैं बहुत खुश हूं, और मैं मेलबर्न में दर्शकों के साथ उस पल को साझा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं मेलबर्न में हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के शानदार अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

आईएफएफएम की फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भौमिक लांगे ने कहा कि आईएफएफएम के 15वें संस्करण में राम चरण की मौजूदगी उत्साह को और बढ़ा देगी।

लांगे ने कहा, ”’आरआरआर’ में उनके काम ने न केवल नया बेंचमार्क सेट किया हैं, बल्कि आज भारतीय सिनेमा में सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक के रूप में खुद को साबित भी किया है। हमें मेलबर्न में उनका स्वागत करते हुए खुशी होगी।”

यह फेस्टिवल भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की फिल्मों संग 15 साल का जश्न मनाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण पॉलिटिकल थ्रिलर ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगी। वह जाह्नवी कपूर के साथ ‘आरसी16’ और ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ का निर्देशन करने वाले सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘आरसी17’ में दिखाई देंगे।

एक्टर के करियर की बात करें तो, राम चरण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से की। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर-साउथ’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

एक्टर को लोकप्रियता एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ से मिली, जो 2009 में रिलीज हुई और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड हासिल किए। इसमें ‘बेस्ट एक्टर- तेलुगु’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है।

उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म ‘जंजीर’ से की थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।

–आईएएनएस

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

admin

Read Previous

बिग बॉस ओटीटी 3: ‘उसकी वाइल्डनेस निकालते हैं चलो’, व्लॉगिंग टास्क में भिड़े लवकेश व अदनान

Read Next

‘देवा’ के जरिए वैलेंटाइन डे को ‘वायलेंट’ बनाएंगे शाहिद कपूर, एंग्री मैन बन करेंगे दुश्मनों का सफाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com