चुनौतीपूर्ण था ‘यारियां’ बनाना, दर्शकों का मिला खूब प्यार : दिव्या खोसला

मुंबई । फिल्म निर्माता-अभिनेत्री दिव्या खोसला ने अपनी फिल्म ‘यारियां’ के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण और शानदार क्षणों को याद किया, जो उनके अनुसार एक पेंटिंग की तरह लगती है।

साल 2014 में रिलीज हुई ‘यारियां’ में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह, निकोल फारिया और एवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में लक्ष्य, जिया, सलोनी, पारडी और नील की कहानी है, जो सिक्किम के एक कॉलेज में पढ़ते हैं और प्रॉपर्टी डेवलपर्स को अपने कैंपस को ध्वस्त करने से रोकने के लिए एक प्रतियोगिता जीतने का प्रयास करते हैं।

दिव्या ने कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म बनाना बेहद मुश्किल है और यारियां निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण थी। मैंने ऐसी जगहें खोजने की कोशिश की, जहां पहले कभी शूटिंग नहीं हुई थी इसलिए मैं सिक्किम और दार्जिलिंग गई।”

फिल्म निर्माता ने कहा, “पहाड़ की चोटियों पर चढ़ना, उन जगहों की तलाश में अंदर और ऊपर की ओर यात्रा करना जो स्क्रीन पर कभी नहीं देखी गई थीं और जब आप यारियां देखते हैं, तो यह एक पेंटिंग की तरह लगती है। हर फ्रेम को मैंने पेंटिंग की तरह दिखने के लिए डिजाइन किया।”

उन्होंने बताया, “फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया बहुत चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन उससे परे मैं एक नई मां भी थी- जब मैंने शूटिंग शुरू की तो मेरा बच्चा सिर्फ छह महीने का था।”

दस साल पीछे मुड़कर देखने पर, उन्हें एहसास होता है कि एक नई मां होने के साथ एक फिल्म का निर्देशन करना कितना मुश्किल था।

उन्होंने बताया, “वह सबसे मुश्किल हिस्सा था, लेकिन सबसे खास हिस्सा दर्शकों का मिला प्यार था।० फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर बन गई।”

‘यारियां’ की री-रिलीज पर दिव्या ने कहा, ” ‘यारियां’ को पहली बार रिलीज होने पर दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि मेरा दिल भर गया। इसे फिर से रिलीज करना दर्शकों को वापस देने का मेरा तरीका है जिन्होंने इसे पूरे दिल से अपनाया। मुझे याद है कि जब मैं अपनी दूसरी फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग लद्दाख में कर रही थी तब एक सुनसान जगह पर कुछ पर्यटक आए और उनमें से एक लड़की मेरे पास आई और मुझे बताया कि उसने ‘यारियां’ 56 बार देखी है। इस तरह से प्यार पाकर मैं हैरान थी!”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरा दिल वाकई इस सारे प्यार से भर गया है। बेशक, इस फिल्म ने मुझे एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया और इंडस्ट्री में मेरे सफर की शुरुआत की। मैं दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं।”

–आईएएनएस

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

admin

Read Previous

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान के पिता की याचिका स्वीकार की

Read Next

भारत की बायोइकोनॉमी बीते 10 वर्षों में 16 गुना बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हुई : केंद्रीय मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com