भारत की बायोइकोनॉमी बीते 10 वर्षों में 16 गुना बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हुई : केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली । भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में 16 गुना का इजाफा हुआ है और यह 2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर की हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर थी। यह जानकारी सरकार द्वारा शुक्रवार को दी गई।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में बीआईआरएसी के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि यह तेज वृद्धि भारत के भविष्य के आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभ के रूप में बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

डॉ सिंह ने ‘आईबीईआर 2025’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘केवल 10 वर्षों में भारत की बायो-इकोनॉमी 10 अरब डॉलर से बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हो गई है, जो 2025 तक 150 अरब डॉलर के हमारे शुरुआती लक्ष्य से कहीं अधिक है।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि यह सेक्टर कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4.25 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। पिछले चार वर्षों में इस सेक्टर ने 17.9 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दिखाई है, जो वैश्विक बायोटेक पावरहाउस के रूप में भारत की क्षमता को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने बायोसारथी का भी अनावरण किया, जो एक ग्लोबल मेंटरशिप पहल है जिसका उद्देश्य बायोटेक स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल इनोवेशन को बढ़ावा देकर, उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ाकर और भारतीय स्टार्टअप को वैश्विक सफलता के लिए तैयार करके भारत के बायोटेक इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।

इस पहल के तहत विदेशी विशेषज्ञों, विशेषकर भारतीय प्रवासियों को इंटरनेशनल मेंटर के रूप में शामिल किया जाएगा, जो समाज को योगदान देने के लिए स्वेच्छा से आगे आएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में स्वीकृत बायो-ई3 पॉलिसी के बारे में भी बताया, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में रिसर्च, इनोवेशन और उद्यमिता को गति देना है।

पिछले दशक में आरएंडडी पर भारत का कुल व्यय दोगुने से अधिक होकर 2013-14 में 60,196 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 1,27,381 करोड़ रुपये हो गया है।

–आईएएनएस

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) में 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.3 अरब डॉलर...

एआई और नई टेक्नोलॉजी पर भरोसा, लेकिन सतर्कता जरूरी: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित 6वें पीआईसीयू फिनटेक कॉन्फ्रेंस में इंडियन बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों ने नई तकनीकों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर अपने विचार साझा किए। न्यूज...

केंद्र ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने वाली रिपोर्ट्स को खारिज किया, कहा-ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनावों के बाद, देश में...

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई...

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

मुंबई । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना...

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली । अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप...

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ रुपए के टीआरएडब्ल्यूएल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली । भारतीय सेना की माइनफील्ड (बारूदी सुरंग क्षेत्र) भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमैटिक्स एंड...

एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।...

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए एग्जिट विंडो खोली; मिलेगा 200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 2020-21 सीरीज VII के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन विंडो सोमवार खोल दी है और इससे निवेशकों को...

admin

Read Previous

चुनौतीपूर्ण था ‘यारियां’ बनाना, दर्शकों का मिला खूब प्यार : दिव्या खोसला

Read Next

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में युवा, 26 मार्च को जंतर-मंतर पर करेंगे अनशन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com