बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान के पिता की याचिका स्वीकार की

मुंबई । बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत और इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की कथित संलिप्तता की नए सिरे से जांच की मांग की है।

सतीश सालियान ने अदालत में दावा किया कि उनकी बेटी की मौत “आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या” थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में आदित्य ठाकरे और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की संलिप्तता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उनकी याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कर दी गई है और इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना जताई जा रही है। सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने कहा कि वह इस मामले की तत्काल सुनवाई के लिए सोमवार या मंगलवार को इसे रखेंगे।

सतीश सालियान ने 19 मार्च को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनकी बेटी की मौत को आत्महत्या के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसके पीछे कुछ राजनीतिक और प्रभावशाली लोग हो सकते हैं।

इस मामले में नए सिरे से जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और इसके साथ ही दिशा सालियान की मौत से जुड़ी नई चर्चाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पिता ने आदित्य ठाकरे, पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सतीश सालियान ने कोर्ट से मांग की है कि आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की है।

अदालत में याचिका दायर करने के बाद सतीश सालियान के घर के बाहर पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दी गई है। इमारत के बाहर पुलिस तैनात की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। सतीश सालियान ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया है और पुलिस से अनुरोध किया है कि उन्हें कोई डिस्टर्ब न करे। उन्होंने कहा कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

दिशा सालियान की मौत जहां वह रह रही थीं, उस बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे।

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

admin

Read Previous

पाकिस्तान : अस्पताल में घुसे प्रदर्शनकारी, ट्रेन हाइजैक करने वाले आतंकियों के शव लेकर भागे

Read Next

चुनौतीपूर्ण था ‘यारियां’ बनाना, दर्शकों का मिला खूब प्यार : दिव्या खोसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com