अमिताभ बच्चन ने की ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की सराहना, कहा – ‘मैं इसके बनाने के तरीके को देखकर हैरान हूं’

नई दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फैंटेसी ड्रामा सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि इसे कितने “अद्भुत” तरीके से बनाया गया है।

क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के ‘रिश्ते स्पेशल’ एपिसोड 12 में हरियाणा के हिसार के सागर मिश्रा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉट सीट पर अपनी जगह पक्की की। वह बीबीए सेकंड ईयर का स्टूडेंट है।

‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतने के बाद सागर दौड़कर अपने माता-पिता के पास गए, उन्हें गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा, “सर, मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं कि मैं सीधे अपनी मां के पास गया और आपके पास नहीं आया।”

अभिनेता ने कहा, ”आपने सही काम किया।”

इस पर सागर ने बताया, ”मेरी मां का केबीसी के साथ 20 साल पुराना नाता है। वह मेरे जन्म से पहले से ही शो में आने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और कोशिश भी की, लेकिन मौका नहीं मिला।”

सागर ने कहा, “जब मैं 12 साल का हुआ, तो मेरी मां ने कहा, “‘मैं कोशिश करूंगी कि मेरा बेटा 18 साल का होने के बाद शो में जाए।’ मैं 18 साल का हो गया हूं और यहां हूं।”

‘शोले’ फेम एक्टर ने सागर की मां से कहा, ”आपकी इच्छा पूरी हो गई है। आपने शो में आने के लिए 20 साल तक कोशिश की और देखो, आज ये और भी महत्वपूर्ण हो गया है. मुझे उम्मीद है कि ये आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।”

3,000 रुपये के प्रश्न के लिए, उनसे पूछा गया: “वेस्टरोस किस एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी में फिक्शनल कॉन्टिनेंट है?” ऑप्शन थे लॉर्ड ऑफ द रिंग्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, हैरी पॉटर और द विचर। सागर ने सही जवाब दिया- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’

अमिताभ ने कहा, ”मेरे पास आपके लिए कुछ सामान्य ज्ञान हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जॉर्ज आरआर. मार्टिन के एपिक फैंटेसी नॉवेल की एक सीरीज है। सीरीज समाप्त नहीं हुई है, और नॉवेल का रूपांतरण अभी बाकी है। आपने देखा ही होगा कि इसे कितने अद्भुत ढंग से बनाया गया है। मैं हैरान हूं, उन्होंने दिल खोलकर खर्च किया है। उनके बैटलफील्ड्स… ड्रेगन उड़ रहे हैं… फाइट सीक्वेंस और न जाने क्या-क्या।”

वेस्टरोस और एस्सोस के फिक्शनल कॉन्टिनेंट्स में स्थापित, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में बड़ी संख्या में कलाकार हैं और पूरे शो के दौरान कई कहानियों का अनुसरण किया जाता है।

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

आईएएनएस

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

admin

Read Previous

अधीर का निलंबन रद्द करने की सिफारिश की, लाठीचार्ज मामले में बिहार डीजीपी और अन्य अधिकारियों को तलब करेगी समिति

Read Next

गूगल की एआई संचालित खोज अब भारत व जापान में उपलब्ध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com