आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम रेखा गुप्ता को आया गुस्सा, कर्मचारियों से किया नए ऑफिस का वादा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से ‘कूड़े से आजादी अभियान’ की शुरुआत की। यह अभियान अगले एक महीने तक दिल्ली भर में चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी के कार्यालय की स्थिति का भी जायजा लिया।

उन्होंने साफ-सफाई और वहां मौजूद सुविधाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी जिस स्थिति में काम कर रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुस्से में कहा, “अगर हमारे अधिकारी ऐसी परिस्थितियों में काम करेंगे, तो इससे किसी का क्या भला होगा? यहां से पानी टपक रहा है और वहां एक अधिकारी की कुर्सी रखी है। यह एक शिक्षित सरकार का राज्य है, लेकिन यहां ऐसा फर्नीचर और कामकाज का माहौल है, जहां लोगों से बेहतर काम की उम्मीद की जाती है। क्या हमने इन अधिकारियों को जान गंवाने के लिए रखा है?”

उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि ऐसी जरूरी सरकारी कमेटी को इस हालत में काम करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि पिछली सरकारें केवल अपने लिए ऐशो-आराम के महल बनाती रहीं, लेकिन कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी गईं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब सरकार दिल्ली के सभी विभागों के लिए एक नया सचिवालय बनाएगी, ताकि सभी सरकारी काम एक ही स्थान से संचालित किए जा सकें। रेखा गुप्ता ने कहा, “हम अपने सारे विभागों के लिए नया कार्यालय बनाएंगे, अच्छे वर्कस्टेशन देंगे, ताकि अधिकारी अच्छा काम कर सकें। हम एक ऐसा आधुनिक सचिवालय बनाएंगे, जहां पर हर विभाग को उचित जगह मिले और कर्मचारी बेहतर माहौल में काम कर सकें। आज से ही हम इसकी प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। जगह की तलाश की जाएगी कि कहां यह नया सचिवालय बनाया जा सके।”

उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने कर्मचारियों को ऐसी बुरी स्थिति में छोड़कर नहीं बैठ सकतीअब बदलाव का समय है और राजधानी दिल्ली को कूड़े से भी आज़ादी दिलाने का समय हैआने वाले दिनों में सरकारसिर्फ सफाई पर ध्यान देगी बल्कि कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्यस्थल भी मुहैया कराएगी

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “बड़े बदलाव की शुरुआत हमेशा अपने घर से ही करनी होती है और हमने यही किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से दिल्ली को कूड़े से मुक्त अभियान की विधिवत शुरुआत की गई है।”

आईएएनएस

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करवाएंगे, यह मोदी की गारंटी है: अनुराग ठाकुर

कोलकाता । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी...

टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलने वाला समर्थन घट रहा है: जगन मोहन रेड्डी

अमरावती । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली...

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

admin

Read Previous

बर्थडे स्पेशल : विद्या बालन के ‘बालम’, जो ‘परिणीता’ को देखते ही हार बैठे थे दिल

Read Next

71वें नेशनल अवॉर्ड्स : किंग खान-विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com