यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

हैदराबाद । ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की है। अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के रोल में नजर आएंगे।

मेकर्स के अनुसार, दोनों एक्टर्स अपने जबरदस्त लुक और परफॉर्मेंस से फिल्म की डार्क, स्टाइलिश और हाई एक्शन वर्ल्ड को और भी रोमांचक बनाते दिखाई देंगे। अक्षय ओबेरॉय का किरदार टोनी 1950 के दशक की याद दिलाता है। लंबी मूंछें, विंटेज कपड़े और पुराने जमाने की अकड़ के साथ वह एक ऐसे शख्स के रूप में सामने आएंगे, जो हिंसा में विश्वास करता है। शांत स्वभाव के पीछे छिपी खतरनाक ताकत अक्षय के लुक में साफ झलक रही है।

वहीं, सुदेव नायर का किरदार करमाडी एक मजबूत, जमीन से जुड़ा और रहस्यमयी है। वह फ्लैट कैप, सीधी मूंछें, स्थिर नजरें और हाथ में बंदूक लेकर रहता है, सुदेव का लुक शांत लेकिन दमदार है।

निर्देशक गीतू मोहनदास ने दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए बताया। उन्होंने कहा, “करमाडी के लिए सुदेव सही चुनाव थे। उनका टैलेंट गहरा है, लेकिन वह कम शब्दों में ही सब कुछ कह देते हैं। सेट पर उन्होंने शांत तरीके से लीड किया और पूरी टीम को सपोर्ट दिया। वह सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं, जो फिल्म को आगे ले जाने में मदद करते हैं।”

अक्षय ओबेरॉय के बारे में गीतू ने कहा, “अक्षय के साथ काम करना बहुत खास रहा। उनकी सबसे बड़ी खूबी है उनकी जिज्ञासा। वह स्क्रिप्ट को गहराई से समझते हैं और सवाल पूछकर किरदार को और मजबूत बनाते हैं। वह हर सीन में सच्चाई ढूंढते हैं और मुश्किल पलों में भी उत्सुकता से काम करते हैं। उनका परफॉर्मेंस कमाल का रहा।”

मेकर्स ने फिल्म के टीजर को हाल ही में रिलीज किया। टीजर में यश को क्लीन-शेव लुक में दिखाया गया है।

फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। वहीं, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन रिलीज होगा। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

तीन चेक बाउंस होने के बाद भड़के नील नितिन मुकेश, ‘यूनिवर्सल आइडल’ से तोड़ा रिश्ता

मुंबई । बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पेमेंट विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब कोई अभिनेता खुले तौर पर सामने आकर किसी शो और उसके आयोजकों पर गंभीर...

क्यों अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’? गिरीश वानखेड़े ने बताया कारण

मुंबई । साल 2026 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों में जगह बना पाईं।...

70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में छाई ‘पुष्पा 2’, जानें फिल्म की झोली में गिरे कितने अवॉर्ड

मुंबई । साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। फिल्म ने भारत समेत वैश्विक स्तर पर...

भाग्यश्री की रियल लाइफ ‘मैने प्यार किया’: क्लास के सबसे बिगड़े शहजादे पर दिल हार बैठी थीं ‘राजकुमारी’

मुंबई । कहते हैं कि किसी भी काम को करने के लिए मेहनत के साथ भाग्य भी जरूरी होता है, लेकिन जिसके नाम में भी भाग्य हो, उसके लिए चीजें...

‘फरिश्ते’ के 35 साल पूरे, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पोस्ट शेयर कर ताजा की पुरानी यादें

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अनिल शर्मा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म 'फरिश्ते' के 35 साल...

‘किरदार सरल लेकिन जिम्मेदारी और उम्मीदें बहुत ज्यादा,’ आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हेलो बच्चों’ पर बोले विनीत कुमार

मुंबई । शिक्षा और हर बच्चे के लिए इसे सुलभ बनाने के प्रयासों को दिखाती आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हेलो बच्चों' सुर्खियों में है। सीरीज की पहली झलक ही शिक्षा के...

सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर, कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है

मुंबई । सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और एआई के बढ़ते चलन से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं, जिसका असर उनके मानसिक...

वरलक्ष्मी सरथकुमार की फिल्म ‘सरस्वती’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी मां की जद्दोजहद

मुंबई । भारतीय सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और अभिनेत्रियों को सिर्फ सपोर्टिंग रोल से कहीं अधिक स्कोप मिलने लगा है। अब महिला प्रधान फिल्में लगातार आ रही...

सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे एजाज खान, बताया कैसी है सेहत

मुंबई । मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। अभिनेता एजाज खान शुक्रवार को सलीम खान...

‘द केरल स्टोरी 2’ पर जुबानी जंग तेज, भाजपा बोली- फिल्म ने समाज को दिया रियलिटी चेक

नई दिल्ली । फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों...

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

मुंबई । बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट से बेल मिलने...

‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर द्वारा संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। मामले को लेकर अगली...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

तीन चेक बाउंस होने के बाद भड़के नील नितिन मुकेश, ‘यूनिवर्सल आइडल’ से तोड़ा रिश्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com