क्यों अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’? गिरीश वानखेड़े ने बताया कारण

मुंबई । साल 2026 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस और लोगों के दिलों में जगह बना पाईं।

साल की शुरुआत में ‘इक्कीस’, ‘बॉर्डर-2’, ‘राजा साहब’, और ‘मर्दानी-3’ रिलीज हुई, लेकिन इन सभी फिल्मों में से ‘बॉर्डर-2’ ने सबसे अच्छा कलेक्शन किया। अब फिल्मों के रिलीज और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फिल्म व्यापार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि क्यों इतने गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म ‘अस्सी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही।

गिरीश वानखेड़े ने पहले दो महीनों के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर अपनी राय देते हुए कहा कि साल की शुरुआत में ‘इक्कीस’, ‘बॉर्डर-2’, ‘राजा साहब’ और ‘मर्दानी-3’ रिलीज हुई, लेकिन ‘बॉर्डर-2’ ने अच्छा कलेक्शन किया, क्योंकि फिल्म में स्टार पावर के साथ अच्छा कंटेंट भी मौजूद था। फिल्म अपने साथ एक विरासत को भी कैरी करती है, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़े हैं और यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने को मजबूर हो गए।

उन्होंने ‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ की कम कमाई पर कहा कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मार्केटिंग फेलियर है। 80 फीसदी दर्शकों को नहीं पता है कि ‘तू या मैं’ नाम की कोई फिल्म भी आई है क्योंकि फिल्म का प्रमोशन ही सही तरीके से नहीं किया गया। यही हाल ‘ओ रोमियो’ का भी हुआ। शाहिद की फिल्म अच्छी साबित हो सकती थी, अगर मार्केटिंग फैक्टर का अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया गया होता। दूसरा, दोनों फिल्मों को मिक्स रिव्यू मिला है और दर्शक भी कंफ्यूज हैं कि फिल्म देखें या न देखें। इसी के साथ कुछ फिल्में न चलने से शाहिद कपूर या किसी भी अभिनेता का समय खत्म नहीं होता। यह सिर्फ एक फिल्म है और एक हिट देने के बाद, बाकी सारी फिल्मों को लोग भूल जाते हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब नहीं रही। फिल्म ‘अस्सी’ पर बात करते हुए विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े का कहना है कि फिल्म में स्टार पावर की कमी थी और तापसी पन्नू इतनी बड़ी स्टार नहीं हैं कि वह किसी फिल्म की सफलता को अपने कंधों पर उठा सकें।

–आईएएनएस

तीन चेक बाउंस होने के बाद भड़के नील नितिन मुकेश, ‘यूनिवर्सल आइडल’ से तोड़ा रिश्ता

मुंबई । बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पेमेंट विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब कोई अभिनेता खुले तौर पर सामने आकर किसी शो और उसके आयोजकों पर गंभीर...

यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

हैदराबाद । 'केजीएफ' स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म...

70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में छाई ‘पुष्पा 2’, जानें फिल्म की झोली में गिरे कितने अवॉर्ड

मुंबई । साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। फिल्म ने भारत समेत वैश्विक स्तर पर...

भाग्यश्री की रियल लाइफ ‘मैने प्यार किया’: क्लास के सबसे बिगड़े शहजादे पर दिल हार बैठी थीं ‘राजकुमारी’

मुंबई । कहते हैं कि किसी भी काम को करने के लिए मेहनत के साथ भाग्य भी जरूरी होता है, लेकिन जिसके नाम में भी भाग्य हो, उसके लिए चीजें...

‘फरिश्ते’ के 35 साल पूरे, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पोस्ट शेयर कर ताजा की पुरानी यादें

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर अनिल शर्मा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म 'फरिश्ते' के 35 साल...

‘किरदार सरल लेकिन जिम्मेदारी और उम्मीदें बहुत ज्यादा,’ आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हेलो बच्चों’ पर बोले विनीत कुमार

मुंबई । शिक्षा और हर बच्चे के लिए इसे सुलभ बनाने के प्रयासों को दिखाती आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हेलो बच्चों' सुर्खियों में है। सीरीज की पहली झलक ही शिक्षा के...

सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर, कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है

मुंबई । सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और एआई के बढ़ते चलन से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं, जिसका असर उनके मानसिक...

वरलक्ष्मी सरथकुमार की फिल्म ‘सरस्वती’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी मां की जद्दोजहद

मुंबई । भारतीय सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और अभिनेत्रियों को सिर्फ सपोर्टिंग रोल से कहीं अधिक स्कोप मिलने लगा है। अब महिला प्रधान फिल्में लगातार आ रही...

सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे एजाज खान, बताया कैसी है सेहत

मुंबई । मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। अभिनेता एजाज खान शुक्रवार को सलीम खान...

‘द केरल स्टोरी 2’ पर जुबानी जंग तेज, भाजपा बोली- फिल्म ने समाज को दिया रियलिटी चेक

नई दिल्ली । फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों...

बिटकॉइन घोटाला केस: जमानत के बाद राज कुंद्रा बोले- ‘जब कुछ गलत किया ही नहीं, तो बेल मिलनी ही थी’

मुंबई । बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्ट से बेल मिलने...

‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर की याचिका पर सुनवाई टली

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर द्वारा संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। मामले को लेकर अगली...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

आंध्र प्रदेश की पुलिस बिना वारंट के आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने आई पटना, अदालत ने जताई नाराजगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com