एली अवराम-आशीष चंचलानी का म्यूजिक वीडियो ‘चंदनिया’ आउट, फैंस बोले ‘गलत किया भाई!’

मुंबई । यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली अवराम का वीडियो सॉन्ग ‘चंदनिया’ शनिवार को रिलीज हो गया है। वहीं, आशीष ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।

आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया, हमारा म्यूजिक वीडियो आ गया है। ‘चंदनिया’ नाम का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें एली और आशीष रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

गाने को मिथुन ने कंपोज किया है और विशाल मिश्रा ने इसे गाया है, वहीं, इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं।

पोस्ट शेयर करने के बाद आशीष के फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे पता था” तो दूसरे ने लिखा “धोखा-धोखा-धोखा।” किसी ने लिखा, “गलत किया आशीष भाई आपने।”

बता दें, 12 जुलाई को आशीष और एली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये कयास लगा रहे थे कि दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर कर दिया है।

आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर एली के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अभिनेत्री के काफी करीब दिखे थे। वहीं, एली अवराम ने हाथ में फूल लिए थीं। दोनों मुस्कुरा रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा, “फाइनली।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एली फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2023 में कॉन्ज्यूरिंग कन्नप्पन में थीं। इस फिल्म में सतीश और रेजिना कैसंड्रा के साथ नासर, आनंदराज, सरन्या पोनवन्नन, वीटीवी गणेश और रेडिन किंग्सले भी थे। इसके बाद वह ‘गुडबॉय’ और 2023 में ‘गणपत’ में दिखी थीं।

यूट्यूबर आशीष जल्द ही सुपरनैचुरल थ्रिलर “एकाकी” के साथ निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण होगी।

एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाली “एकाकी” में काश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

admin

Read Previous

भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता 1 अक्टूबर से होगा लागू : पीयूष गोयल

Read Next

‘किंग’ में राघव जुयाल की एंट्री, जैकी श्रॉफ-शाहरुख खान संग आएंगे नजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com