‘किंग’ में राघव जुयाल की एंट्री, जैकी श्रॉफ-शाहरुख खान संग आएंगे नजर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे और ‘स्लो मोशन किंग’ राघव जुयाल जल्द ही ‘किंग’ में नजर आएंगे। शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म में वो जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

इस हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर में जैकी श्रॉफ एक खतरनाक खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। यह जानकारी करीबी सूत्र ने साझा की है।

सूत्र ने बताया, “राघव जुयाल फिल्म ‘किंग’ में हैं और वह जैकी श्रॉफ के बेटे का किरदार निभाएंगे।

उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया, “फिल्म का मुख्य हिस्सा शूट हो चुका है। बचे हुए दृश्यों की शूटिंग अक्टूबर में होगी और कुछ हिस्से अगले साल फिल्माए जाएंगे।”

किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हालांकि, दोनों पहले आर्यन खान के निर्देशन में एक विज्ञापन में साथ दिख चुके हैं।

फिल्म ‘किंग’ में राघव जुयाल, शाहरुख खान, और जैकी श्रॉफ के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे, जिसकी पुष्टि मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में की थी।

राघव अपने शानदार डांस मूव्स और साल 2024 में आई फिल्म ‘किल’ में दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि वह एक प्रोजेक्ट के काम में व्यस्त थे।

राघव 2024 की एक्शन थ्रिलर ‘युध्रा’ में भी नजर आए थे, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन, गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन, और शिल्पा शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई थी।

आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

admin

Read Previous

एली अवराम-आशीष चंचलानी का म्यूजिक वीडियो ‘चंदनिया’ आउट, फैंस बोले ‘गलत किया भाई!’

Read Next

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com