रैप स्टार बोहेमिया का धमाकेदार कमबैक, 1 नवंबर को दुबई में आसिम रियाज के साथ देंगे लाइव परफॉर्मेंस

मुंबई । दुबई के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। रैप संगीत के जाने-माने कलाकार बोहेमिया इस शहर में फिर से अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देने आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाने वाले बोहेमिया की यह वापसी दुबई के लिए खास मौका साबित होगी।

वह 1 नवंबर 2025 को बरसती बीच पर होने वाली बॉलीवुड हैलोवीन बीच पार्टी में मंच संभालेंगे। यह पार्टी इस साल के त्योहार के मौसम की शुरुआत करने वाली सबसे बड़ी और रोमांचक पार्टी मानी जा रही है।

बोहेमिया का नाम भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हिप-हॉप की दुनिया में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी रचनाएं न सिर्फ संगीत बल्कि युवाओं के बीच उनकी भावनाओं को भी बयां करती हैं।

इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए बोहेमिया ने आईएएनएस से कहा कि वह बहुत लंबे समय बाद दुबई आ रहे हैं और इस शहर की ऊर्जा को बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि इस परफॉर्मेंस में कुछ खास सरप्राइज मेहमान भी होंगे, जो इस शाम को और भी यादगार बना देंगे।

उन्होंने कहा, ”दुबई ने मुझे हमेशा रचनात्मक रूप से प्रेरित किया है, इसलिए इस शहर में वापस आकर परफॉर्म करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।”

इस खास कार्यक्रम में बोहेमिया अकेले नहीं होंगे। उनके साथ युवा और लोकप्रिय कलाकार आसिम रियाज भी इस मंच पर नजर आएंगे।

बोहेमिया आसिम रियाज के साथ अपने नए गाने ‘सही आय’ का भी पहला लाइव प्रदर्शन करेंगे। यह गाना उसी दिन रिलीज होगा।

आसिम रियाज ने इस मौके पर आईएएनएस को बताया, ”बोहेमिया के साथ परफॉर्म करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं बचपन से ही उनको अपना आदर्श मानता आया हूं और उनके साथ गाना करना मेरे लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। ‘सही आय’ गाने को परफॉर्म करना यह केवल संगीत का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह मेरे जुनून, मेहनत और लगातार संघर्ष की जीत है।”

आसिम ने आगे कहा कि वे दुबई के दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं, जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे।

इस शानदार इवेंट को ‘बंदना पीपल’ नाम की एक प्रमुख इवेंट ऑर्गनाइजिंग टीम आयोजित कर रही है। इस टीम के प्रमुख सदस्य रिजवान खालिद और मोहम्मद नजम हैं, जो पहले भी कई बड़े और सफल कार्यक्रम कर चुके हैं।

फैंस को इस खास शाम में देसी हिप-हॉप की असली ताकत देखने को मिलेगी। बोहेमिया और आसिम रियाज दोनों मिलकर अपनी ऊर्जा और संगीत के जरिए दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने वाले हैं।

–आईएएनएस

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

नागार्जुन ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ, बोले- फिल्म ने बदली फिल्ममेकिंग की सोच

मुंबई । भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीके को भी एक नई दिशा देती...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून दूसरे मार्शल लॉ ट्रायल से फिर अनुपस्थित

Read Next

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण बैंकों को कृषि के लिए लोन वितरण बढ़ाने को कहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com