दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून दूसरे मार्शल लॉ ट्रायल से फिर अनुपस्थित

सोल । दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक-येओल शुक्रवार को मार्शल लॉ से जुड़े आरोपों के मामले में चल रहे अपने दूसरे मुकदमे में फिर से पेश नहीं हुए।

सियोल सेंट्रल जिला अदालत में सुनवाई उनकी गैरमौजूदगी में हुई। यह दूसरी बार था जब वे मुकदमे की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। हालांकि, पिछले महीने उन्होंने पहली सुनवाई में हिस्सा लिया था, जो कानून के अनुसार जरूरी था।

जनवरी में, विशेष वकील चो यून-सुक की टीम ने यून पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कैबिनेट सदस्यों के अधिकारों का उल्लंघन किया, मार्शल लॉ की घोषणा में बदलाव किया और जांचकर्ताओं द्वारा की जा रही जांच में बाधा डाली थी।

पीठ ने कहा कि यून ने अपनी हाल की गैरहाजिरी का कारण स्वास्थ्य बताया, लेकिन यह भी पाया गया कि उन्होंने बिना किसी ठोस वजह के आने से मना किया।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, अदालत ने कहा कि यून की गैरमौजूदगी के बावजूद मुकदमा चलेगा, क्योंकि जिस हिरासत केंद्र में वह है, वहां से उसे जबरन लाना आसान नहीं है।

यून पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू कर विद्रोह की साजिश में शामिल होने का भी मुकदमा चल रहा है। जुलाई में दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद उन्होंने तब से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उस मुकदमे की सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया है।

15 अक्टूबर को यून सूक येओल खुद ही विशेष जांच टीम के सामने पेश हुए। इससे पहले कि जांचकर्ता उन्हें जबरन लाने के लिए वारंट जारी करते।

सहायक विशेष वकील पार्क जी-यंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति विशेष वकील चो यून-सुक के ऑफिस में थे, जहां उनसे मार्शल लॉ लागू करने में असफलता से जुड़े आरोपों के बारे में सवाल किए गए।

बुधवार तक जुलाई में दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद से यून ने अपनी और अपनी पत्नी किम कियोन ही से जुड़े सभी जांच नोटिस नजरअंदाज कर दिए थे, जो विशेष वकील टीमों ने भेजे थे।

पार्क ने कहा कि उनकी उपस्थिति उस समय हुई जब अदालत ने 1 अक्टूबर को उनकी हिरासत का वारंट जारी किया था। इसके बाद टीम ने अगले दिन सियोल हिरासत केंद्र में उन्हें पकड़ने का आदेश दिया, जहां वे रखे गए हैं।

उन्होंने कहा, “सियोल हिरासत केंद्र को उनके मुकदमे की तारीख को ध्यान में रखते हुए आज सुबह लगभग 8 बजे हिरासत वारंट लागू करना था। जेल अधिकारियों ने उन्हें वारंट जारी होने और उसे लागू करने की योजना पहले ही बता दी थी, इसलिए पूर्व राष्ट्रपति यून ने खुद ही पेश होने का फैसला किया, जिससे वारंट लागू नहीं हो सका।”

–आईएएनएस

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

admin

Read Previous

‘मोदी ट्रंप से नहीं डरते, आप गलत हैं… ‘ राहुल गांधी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन

Read Next

रैप स्टार बोहेमिया का धमाकेदार कमबैक, 1 नवंबर को दुबई में आसिम रियाज के साथ देंगे लाइव परफॉर्मेंस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com