रिलीज से पहले विवादों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने की रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली । लेखक और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस चुकी है। अशोक चक्र अवार्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

भारतीय सेना के शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार का कहना है कि फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि ये फिल्म उनके बेटे की जिंदगी से प्रभावित लगती है और फिल्म को बनाने से पहले फिल्म प्रोड्यूसर्स ने कोई परमिशन नहीं ली है।

याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, भारतीय सेना और फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को पक्षकार बनाया गया है।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर लगातार ‘धुरंधर’ की कहानी को मेजर मोहित की जिंदगी से प्रभावित फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि 26 नवंबर को निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को लेकर बयान भी जारी किया था और कहा था कि फिल्म मोहित शर्मा की जिंदगी से प्रेरित नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “हमारी फिल्म धुरंधर बहादुर मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है। यह एक आधिकारिक स्पष्टीकरण है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम भविष्य में मोहित सर पर बायोपिक बनाते हैं तो इसे पूरी सहमति और परिवार के साथ पूर्ण परामर्श के साथ करेंगे और इस तरह से करेंगे जिससे देश के लिए उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई विरासत का सच्चा सम्मान हो।”

बता दें कि ‘धुंरधर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के हर किरदार पर बात की गई, लेकिन रणवीर सिंह के किरदार पर मेकर्स ने अभी तक कोई बात नहीं की है। इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि रणवीर सिंह का रोल किस किरदार से प्रेरित है। फिल्म में आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल, अर्जुन रामपाल का किरदार पाकिस्तान के इलियास कश्मीरी, जबकि संजय दत्त का किरदार पाकिस्तानी एसपी चौधरी असलम से प्रेरित है।

गौर करने वाली बात ये है कि रणवीर सिंह का लुक शहीद मेजर मोहित से मिलता है, जिन्होंने अपना नाम और पहचान बदलकर कई साल हिजबुल मुजाहिद्दीन टेरिरिस्ट ग्रुप के साथ आतंकी बनकर बिताए थे और वे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादी विरोधी अभियान के दौरान मारे गए थे। उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

–आईएएनएस

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र को संवारने के कार्य जारी रहेंगे: मैथिली ठाकुर

पटना । बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान...

अक्षय कुमार के काफिले की कार के एक्सीडेंट का मामला, हिरासत में मर्सिडीज चालक

मुंबई । मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। अक्षय और उनकी पत्नी...

शिवसेना को बदलापुर में बड़ा झटका, उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर में शिवसेना (शिंदे गुट) को राजनीतिक रूप से बड़ा झटका लगा है। कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में स्वीकृत नगरसेवक पद को लेकर नाराज चल रहे शिवसेना...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

बजट 2026 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद

नई दिल्ली । बजट 2026-27 में सरकार का फोकस सुधारों पर रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई थी। एचएसबीसी की रिपोर्ट...

नेताजी के भतीजे को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए नहीं बुलाया गया है

नयी दिल्ली ।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के भतीजे चंदन कुमार बोस को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए आयोग ने नहीं बुलाया है।...

बिटकॉइन घोटाला मामले में कोर्ट ने राज कुंद्रा को जारी किया समन

मुंबई । मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बिटकॉइन घोटाले में कारोबारी राज कुंद्रा को समन जारी किया है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान...

‘यूक्रेन का ऊर्जा क्षेत्र है रूस का टारगेट,’ जेलेंस्की बोले- पुतिन कूटनीति के बजाय हमलों को प्राथमिकता दे रहे

कीव । रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का अंत नहीं हो रहा है। हालांकि, युद्ध पूरी तरह से रोकने के लिए अमेरिका की तरफ से भी कोशिशें की...

तेलंगाना सीएम के विदेश टूर पर भाजपा का तंज-नेतृत्व कोर्स से नहीं, शासन से आता है

हैदराबाद । तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका जाकर क्रैश लीडरशिप कोर्स में शामिल होने के फैसले की आलोचना की और उनकी वित्तीय समझदारी पर...

रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

admin

Read Previous

उत्तर प्रदेश: आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, सभी विभागों को निर्देश जारी

Read Next

बिहार विधानसभा के नए सत्र से पहले प्रशासन सख्त, पटना में धारा 163 लागू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com