बिहार: जिसके लिए पति और बच्चे को छोड़कर भागने को थी तैयार, उसी प्रेमी ने ले ली जान

सीवान । बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनबाड़ी में 21 नवंबर को पुलिस ने एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया था। मृतक महिला की पहचान शाहनाज खातून के रूप में की गई थी। इस संबंध में मृतिका के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर बड़हरिया थाना में 23 नवंबर को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात शुरू की, तो मृतक महिला के अवैध संबंध की जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने तत्काल मृतक महिला के प्रेमी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी ने आरोप स्वीकार किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला का सैफ अली के साथ प्रेम-प्रसंग था। महिला शाहनाज लगातार सैफ अली पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह अपने प्रेमी के साथ घर में रखे सभी गहनों और नकदी को लेकर भागकर शादी करने के लिए भी तैयार थी, लेकिन सैफ इसके लिए तैयार नहीं था।

इसी बीच, घर में रखे गहनों एवं पैसों को लेकर सैफ अली के मन में लालच उत्पन्न हुआ। इसी लोभवश उसने अपने सहयोगी रेयाज अहमद के साथ मिलकर महिला के घर पर ही दुपट्टे से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घर से गहने और रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैफ के अलावा उसके मित्र रियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से शाहनाज के घर से चोरी किए गए कई आभूषण और नकद 93,300 रुपये भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि महिला शाहनाज खातून का पति दुबई में रहता था जबकि वह यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

फरीदाबाद में एनआईए ने केमिकल की दुकान में मारा छापा, जानिए पूरा मामला

Read Next

अलवर में ज्वैलर लूट कांड का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com