मुबारक बेगम : जिन्होंने 115 से अधिक फिल्मों में दी अपनी मधुर आवाज, गरीबी और गुमनामी में छोड़ी दुनिया

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के लिए 1950 से 1970 का दशक वह दौर था जब लता मंगेश्कर और मोहम्मद रफी की आवाज हर दिल की धड़कन थी। उनके गीत हर जुबान पर चढ़े थे, और उनकी मधुरता हर महफिल की शान थी। लेकिन इस चकाचौंध भरे दौर में एक ऐसी गायिका भी थीं, जिनकी मखमली और भावपूर्ण आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, फिर भी वे समय की भीड़ में कहीं पीछे रह गईं। हम बात कर रहे हैं मुबारक बेगम की, जिनकी गायकी का जादू ‘कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी’ जैसे गीतों में आज भी जिंदा है।

5 जनवरी, 1936 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में जन्मीं मुबारक बेगम की आवाज में गजलों की गहराई और भावनाओं का समंदर था, जो दर्शकों की आत्माओं को छू लेता था। अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से करने वालीं मुबारक बेगम का बचपन गरीबी में बीता और इसी कारण उन्हें शिक्षा नहीं मिल सकी, लेकिन संगीत के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था। उन्होंने किराना घराने के उस्ताद रियाजुद्दीन खान और उस्ताद समद खान से संगीत की शिक्षा ली और यहीं से उनका गायिकी की ओर रुझान और भी बढ़ा।

मुबारक बेगम ने ऑल इंडिया रेडियो पर गाने गए और उनकी आवाज ने संगीतकारों का ध्यान भी आकर्षित किया। बाद में उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। 1949 में फिल्म ‘आइए’ में उन्हें पहला मौका मिला। उन्होंने ‘मोहे आने लगी अंगड़ाई, आजा आजा’ गीत गाया। इस फिल्म में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ युगल गीत भी गाया। 1950 और 1960 के दशक के दौरान उन्होंने एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन और खय्याम जैसे संगीतकारों के साथ काम किया। उनका सबसे मशहूर गाना ‘कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी’ 1961 में आई फिल्म ‘हमारी याद आएगी’ का है। इस गीत को हर किसी ने सराहा। उन्होंने ‘मुझको अपने गले लगा लो, ओ मेरे हमराही’ (फिल्म हमराही, 1963), ‘हम हाल-ए-दिल सुनाएंगे’ (मधुमति, 1958) और ‘वादा हमसे किया, दिल किसी को दिया’ (सरस्वतीचंद्र) जैसे मशहूर गीतों को अपनी आवाज दी।

मुबारक बेगम ने 1950 से 1970 के दशक के बीच 115 से अधिक फिल्मों में 175 से ज्यादा गीत गाए, जिनमें से कई गाने आज भी सदाबहार हैं। हालांकि, उनके करियर को फिल्मी दुनिया की राजनीति ने प्रभावित किया

गरीबी और गुमनामी में अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताने वाली महान गायिका ने अपनी मौत से पहले एनडीटीवी से बातचीत में गाने की इच्छा जताई थी। मुबारक बेगम ने कहा था, “अल्लाह महान हैं और मदद कहीं न कहीं से आ ही जाती है, लेकिन अगर मुझे अपने लिए मदद मांगनी पड़े, तो मैं क्या कहूं? दूसरों को पता होना चाहिए कि इस तरह जीना कितना मुश्किल है। भले ही मेरे पास अब पहले जैसा काम न हो, मगर मेरा नाम अभी भी जिंदा है। दुआ कीजिए कि मुझे कुछ मदद मिले।”

आर्थिक तंगी के बावजूद मुबारक बेगम ने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया और अपनी खुद्दारी को बनाए रखा। बेगम का लंबी बीमारी के बाद 18 जुलाई, 2016 को मुंबई के जोगेश्वरी स्थित घर में दम तोड़ दिया। वे 80 साल की थीं। उनके निधन ने हिन्दी सिनेमा के स्वर्ण युग की एक महान आवाज को खामोश कर दिया।

आईएएनएस

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

admin

Read Previous

‘बजरंगी भाईजान’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, लोगों के जख्म भरने वाली फिल्म भी: कबीर खान

Read Next

महाराष्ट्र विधानसभा में हनीट्रैप मामला गरमाया: कार्रवाई की मांग पर विपक्ष का वॉकआउट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com