बॉर्डर-2 : वरुण धवन ने बिना नाम लिए दी पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी, किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

जैसलमेर । 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का क्रेज सोशल मीडिया पर बना हुआ है। शुक्रवार को फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘घर कब आओगे’ जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के पास लॉन्च किया गया।

जहां बीएसएफ के जवानों को सम्मानित भी किया गया, लेकिन सॉन्ग लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो देश दूसरे देश को आजादी दिला सकता है, वो अपनी आजादी के लिए भी लड़ सकता है।

‘बॉर्डर-2’ के आइकॉनिक गाने ‘घर कब आओगे’ के सॉन्ग लॉन्च पर अभिनेता वरुण धवन पूरे जोश के साथ दिखे। उन्होंने लॉन्च पर कहा कि वे बचपन से ही देश की रक्षा में तैनात भारतीय जवानों के साहस पर बनी फिल्म में काम करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “मैंने बचपन में बॉर्डर देखी थी और तब मुझे पहली बार महसूस हुआ था कि मुझे भी देशभक्ति से भरी फिल्म में काम करना है। इस मंच पर खड़े होकर मैं देख रहा हूं कि हर जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर्स लगे हुए हैं। वैसे तो हमारा देश बहुत अमन, शांति और प्यार वाला देश है, लेकिन कभी-कभी बहुत जरूरी है ‘बॉर्डर-2’ जैसी फिल्मों का आना, क्योंकि इससे हमारे देश के जो यूथ हैं, उन्हें हम सबको बता दें कि हमारे देश में वो जज्बा है, वो हिम्मत है, जब-जब हमारी धरती मां को कोई आंख भी उठाकर देखेगा, तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।”

वरुण ने साल 1971 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के विभाजन का भी जिक्र किया और कहा, “अगर हम एक ओर पर 1971 में दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो उसी वक्त हम खुद के फ्रीडम के लिए लड़ भी सकते हैं। ये जज्बा और हिम्मत आज भी हमारी सेना में मौजूद है।” अभिनेता ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है।

इससे पहले सनी देओल भी फिल्म को लेकर इमोशनल नजर आए। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘हकीकत’ को देखकर बहुत प्रेरित हुए थे और उन्होंने फैसला लिया था कि एक फिल्म ऐसी करनी है।

बता दें कि साल की शुरुआत में भी भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। वहीं आज बांग्लादेश में भी हालात ठीक नहीं हैं। वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे में वरुण धवन ने अपनी फिल्म के जरिए दोनों देशों को कड़ा संदेश दिया है।

–आईएएनएस

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

admin

Read Previous

शब्दोत्सव 2026 : ‘धुरंधर’ ने बदला बॉलीवुड का इकोसिस्टम, बेहतरीन सिनेमा पर बोले आदित्य राज कौल

Read Next

रिलीज को तैयार साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’, पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव की तिकड़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com