‘धरम जी आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं’, मुमताज ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

नई दिल्ली । 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को 4 दशकों तक मनोरंजन करने वाले धर्मेंद्र देओल आज हमारे बीच नहीं हैं। अभिनेता भले ही दुनिया से चले गए हैं, लेकिन आज भी अपने स्वभाव और सफलता के बल पर लोगों के दिलों में जिंदा हैं। अब उनके साथ कई फिल्मों में काम करने वाली दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने धर्मेंद्र देओल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी और धर्मेंद्र की पुरानी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिख रही है।

प्यारी फोटोज को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “धरम जी, आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं! ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे!” अभिनेत्री मुमताज और धर्मेंद्र देओल की जोड़ी 70 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने साथ में फिल्म ‘लोफर’, ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’, ‘आदमी और इंसान’, ‘झील के उस पार’ और ‘चंदन का पलना’ में काम किया था, लेकिन 1973 में आई फिल्म ‘लोफर’ पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

फिल्म में मुमताज और धर्मेंद्र की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म का गाना “मैं तेरे इश्क में मर न जाऊ” आज भी 70 के दशक के टॉप रोमांटिक गानों की लिस्ट में शुमार है। इसी फिल्म के गाने ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है’ और ‘कोई शहरी बाबू’ आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। फिल्म ‘लोफर’ में धर्मेंद्र ने एक पॉकेटमार का रोल निभाया था, जबकि मुमताज एक जासूस थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, जिसके बाद धर्मेंद्र को बचाने के लिए मुमताज उनकी मदद करती हैं। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ दोनों का भरपूर रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिला है।

इससे पहले साल 2023 में भी धर्मेंद्र और अभिनेत्री मुमताज को ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर देखा गया था। दर्शकों के कहने पर दोनों ने फिल्म लोफर के गाने “मैं तेरे इश्क में मर न जाऊ” को फिर से रियल में स्टेज पर किया था। फिल्म के रिलीज हुए 52 साल के बाद भी दोनों के बीच वही स्पार्क दिखा, जो कभी साल 1973 में देखने को मिला था, लेकिन अब धर्मेंद्र के जाने के बाद ये आइकॉनिक जोड़ी सिर्फ अब पर्दे पर ही जिंदा रह गई है।

–आईएएनएस

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

मधुर भंडारकर की ‘दिल तो बच्चा है जी’ के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई । रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी...

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली । 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।...

admin

Read Previous

डेटा सेंटर्स की ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी मांग 2030 में दोगुना होने का अनुमान

Read Next

केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com