अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काम करके बहुत खुश हैं। इसके साथ ही, अभिनेत्री ने मनोज बाजपेयी की खूब प्रशंसा की।

मनोज बाजपेयी के साथ पहली बार काम करने के बारे में अदा शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए ​​कहा, “वह (बाजपेयी) इस फिल्म का चेहरा हैं। वह ‘गवर्नर’ में गवर्नर का रोल निभा रहे हैं।”

फिल्म में अपने किरदार के बारे में अदा शर्मा ने कहा, “मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत खुश हूं। हमारे डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर बहुत अच्छे हैं, जो खुद भी एक शानदार एक्टर हैं। मेरे किरदार में भी एक अच्छा सरप्राइज है और यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया।”

बता दें कि 23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह ने यह पोस्टर रिलीज किया।

चिन्मय मंडलेकर की ओर से निर्देशित फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के पहले पोस्टर में मनोज पीछे से नजर आ रहे हैं। वह एक बैग लेकर कॉरिडोर में चल रहे हैं। इसके साथ टैगलाइन है, ‘अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा’, जो एक जबरदस्त लीगल ड्रामा की ओर इशारा करती है।

पोस्टर में एक हरी कुर्सी को खास तौर पर दिखाया गया है, जिसके साथ टैगलाइन हैं- ‘यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है।’ यह टैगलाइन देश पर आधारित एक गंभीर कहानी की ओर इशारा करती है।

चिन्मय मंडलेकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और को-प्रोड्यूसर आसीन ए. शाह हैं। इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है।

–आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

‘आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी’, सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई । पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com