गठबंधन जरूर लेकिन सपा के सिंबल पर नहीं लड़ेगे चुनाव : ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)| भाजपा में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ रहे है। उनका कहना है कि हमने भले ही सपा से गठबंधन किया हो, लेकिन हमारी पार्टी उनके सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके अलावा उनका कहना है कि भाजपा ने पिछड़े का आरक्षण लूटा है।

आईएएनएस से एक विशेष वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण को योगी सरकार ने लूटा है। चाहे छात्रवृत्ति का मामला हो, या फिर 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला, इसमें सरकार ने पिछड़ो का 27 प्रतिशत और दलितों का साढ़े 22 प्रतिशत आरक्षण योगी सरकार ने लूटा। इस मामले में अभ्यर्थियों को लाठी ही मिली है। वे उप मुख्यमंत्री के यहां गये, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के यहां गए हर जगह उन्हें परेशान होना पड़ा, लाठी खानी पड़ी। इसके बाद अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग आयोग गए। वहां पर जांच हुई तो पता चला कि इस भर्ती में पिछड़े और दलितों के आरक्षण को लागू नहीं किया गया। तब योगी जी ने छह हजार पद देने की बात कही। इससे सिद्ध होता है कि पिछड़ों का हक लूटा जा रहा है।

सुभासपा कितनी सीटों पर चुनाव लडेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सूची तय करेंगे। अभी संडीला और मिश्रिख से प्रत्याशी घोषित किए गये हैं। हमारा उद्ेश्य 14 विधायक बनवाकर अपनी पार्टी को मान्यता प्राप्त दल बनवाना है। सपा के सिंबल पर कोई हमारा प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसा न करता हूं न कभी करुंगा।

भाजपा द्वारा सपा के उम्मीदवारों को अपराधी बताने पर राजभर ने कहा कि ” मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री खुद अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। सरकार बनने पर अपने मुकदमे वापस लिए है। 90 प्रतिशत अपराधी भाजपा में हैं। संगीत सोम क्या साधू हैं। भाजपा के नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग नागपुर में दी जाती है। भाजपा के मंहगाई की बात करने पर राष्ट्रद्रोही बताते हैं। एक समान शिक्षा पर बंगलादेशी भी बताते हैं। देश व प्रदेश की मूलभूत समस्याओं से ये ध्यान भटकाते हैं। नफरत की राजनीति करते हैं। गुमराह करके वोट लेते हैं। ब्रजेश सिंह जब एमएलसी बन सकते हैं तो खुशी दुबे की मां चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हैं।”

राजभर ने बताया कि ”बनारस की शिवपुर सीट के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं। गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा के कार्यकतार्ओं की भी मांग है कि मैं वहां से चुनाव लडू। अभी कार्यकतार्ओं से रायमषविरा किया जाएगा। केवल एक सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। अभी तय नहीं कहां से लड़ेगें।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधा और कहा कि अनिल राजभर लोडर हैं। उनकी बातों में कोई दम नहीं है। पिछड़ों की न्याय के लिए आवाज नहीं उठाई और आरक्षण पर चुप रहे। 1700 थाने पर पर इनकी हिस्सेदारी कैसे सुनिश्चित हो इस पर नहीं बोलते हैं। शिवपुर में इनके विरोध में 90 प्रतिशत लोग हैं। इनसे भाजपा के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। इन्हें बोलने का तरीका नहीं आता है। अधिकारी से बात करने का तरीका नहीं आता है। ओमप्रकाश राजभर कहीं से चुनाव लड़ेगा जीत जाएगा। लेकिन निशाना अभी शिवपुर सीट पर है।

भागीदारी मोर्चा बिखरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति को लालच बढ़ता है तो काम नहीं बनता है। सपा मुखिया ने कहा है कि जहां जिसका प्रभाव है वहां पर सीट लेकर चुनाव लड़ लें। लेकिन किसी को 40 सीट चाहिए किसी को 50 चाहिए। जब इतनी सीटें सबको दे देंगे तो वह क्या करेंगे। इस कारण बात नहीं बनी। चन्द्रषेखर से दो सीट पर बात तय हो गयी थी। फिर वह पांच सीट मांगने लगे तो व्यवस्था नहीं हो पायी।

मुख्तार अंसारी या उनके परिवार को चुनाव लड़ाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि ” मैं ब्रजेश सिंह से मिलने अहमदाबाद और बनारस भी गए। मुख्तार अंसारी से पंजाब और बांदा मिलने गए। हमारा उनका संबंध है। मुकदमा किसी के उपर लिखा है वह अलग बात है। चुनाव आयोग को तय करना है कि कौन चुनाव लड़ेगा या नहीं। अगर उनके परिवार के लोग हमसे संपर्क करते हैं तो विचार किया जाएगा। अभी तक इस बारे में किसी ने संपर्क नहीं किया है।”

कोरोना की पाबंदी और रैली न हो पाने और अपने इन्फ्रास्ट्रक्च र के बारे में ओमप्रकाश ने बताया कि भाजपा से बड़ा आईटी सेल हमारा है। मेरा एक वीडियो करोड़ों लोग देखते हैं। भाजपा एक माह जितना प्रचार करेगी, उतना हम एक दिन में करते हैं। हमारे पास 222 लोग पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। आनलाइन बैठक और रैली लगातार चल रही है। हम किसी मामले में कमजोर नहीं हैं।

भाजपा से आए पिछड़े समाज के मंत्रियों के प्रभाव के बारे में पूछने पर राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह, दारा सिंह और राजभर जब बसपा में थे, तो उनकी सरकार बनी। फिर भाजपा में गए तो उनकी सरकार बनी। अब यह टीम अखिलेश के साथ है, अब सपा गठबंधन की सरकार बननी है। जो लोग भी आए हैं, सबकी अपनी पकड़ है। अगर पकड़ न होती तो अमित शाह, योगी हम लोगों से संपर्क न साधते। जिस दिन हटे हैं उसी वक्त से यह सब परेशान है। विधायक दौड़ाए जा रहे हैं।

राजभर ने कहा कि पिछड़े समाज के किसी नेता के आने से मुझे कोई असहजता नहीं है। भाजपा में मुख्यमंत्री बैठते हैं सोफा पर जबकि डिप्टी सीएम स्टूल पर बैठते हैं। क्या यही राष्ट्रवाद है। पिछड़े का सम्मान पिछड़ा ही करेगा।

बाहरी लोगों को आने पर पार्टी गठबंधन में अन्तरकलह के बारे में पूछने पर बताया कि कोई परेशानी नहीं है। जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। जिन्होंने पांच साल कोई काम नहीं किया वो ही अपना ठिकाना ढूढ रहे हैं। बसपा और कांग्रेस दोनों जितना सीट पाएंगे, उतनी सीटें सुभासपा अकेले पाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि हम दो साल से लगातार सभी विधानसभाओं में ग्रासरूट पर किया। अपने पदाधिकारियों को ट्रेंड किया। जुलूस, आन्दोलनों के माध्यम से हम जनता के बीच में रहे। हमने जनता को बताया कि सरकार बनते ही जातिवार जनगणना छह माह में करवाएंगे। पांच साल तक 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

editors

Read Previous

बुंदेलखंड में चुनाव पर फिर आई डकैतों की याद

Read Next

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन, जिसने नियुक्तियों के बदले ‘गड़बड़ियों’ का बनाया है रिकॉर्ड!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com