बुंदेलखंड में चुनाव पर फिर आई डकैतों की याद

झांसी, 30 जनवरी (आईएएनएस)| बुंदेलखंड में चुनाव का मौसम आते ही डकैतों की यादें जोर पकड़ने लगी हैं क्योंकि इस इलाके में कई दशक तक डकैत चुनावी नतीजों को प्रभावित करते रहे हैं। बीते डेढ दशक में चुनाव में डकैतों की भूमिका तो कम हुई है मगर यादें लोगों के बीच अभी भी जिंदा है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव होने वाले हैं, बुंदेलखंड में मतदान 20 और 23 फरवरी को होना है। सभी राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा जीत के लिए जोर लगाए हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले चुनावों जैसा रंग तो नहीं है मगर सड़कों-गलियों में झंडे लहराते हुए दिख जाते है तो वहीं नारों की गूंज कभी-कभी सुनाई दे जाती है।

उत्तर प्रदेश वाले बुंदेलखंड में सात जिले है, विधानसभा की 19 सीटें आती हैं, पिछले चुनाव में सभी स्थानों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा के सामने वर्ष 2017 को दोहराने की चुनौती है तो वहीं विपक्षी दलों को अपना खाता खोलने के लिए जोर आजमाइश करना पड़ रही है।

बुंदेलखंड में अब से लगभग डेढ दशक पहले तक चुनाव कोई भी हो कई इलाकों में राजनेता डकैतों की मदद लेते रहे हैं, डकैतों की ओर से बाकायदा फरमान भी जारी किए जाते थे। लगभग डेढ़ दशक पहले की याद करें तो इस इलाके में ददुआ, निर्भय गुर्जर, फक्कड़, कुसमा नाइन, सीमा परिहार जैसे डकैत बीहड़ों में रहकर नेताओं के लिए काम किया करते थे।

निर्भय गुर्जर तो खुले तौर पर यह कहता था कि उसके पास चुनाव के समय बड़े नेताओं के संदेश आते हैं और जिस दल अथवा नेता से उसका सौदा हो जाता था उसके लिए वह गांव वालों को वोट देने के लिए कहता था। यह बात अलग है कि इन्हीं राजनेताओं में से एक का नाम उसने खुले तौर पर ले दिया था, उसी के चलते वह मुठभेड़ में न केवल मारा गया बल्कि उसका गिरोह ही खत्म हो गया।

जो डकैत डेढ़ दशक पहले बीहड़ों में रहकर चुनावी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे उनमें से कई तो मारे जा चुके हैं अथवा कई अब भी जेल में है। लिहाजा इस बार के चुनाव में कोई डकैत तो सक्रिय नहीं है मगर लोगों को उनकी याद जरूर आ जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के समय डकैतों का डर ज्यादा ही सताने लगता था।

बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यकर्ता अमित इतिहास बताते है कि ” किसी दौर में डकैतों का चुनाव पर अच्छा खासा असर हुआ करता था। गांव के लोगों की मजबूरी हुआ करती थी कि डकैतों के फरमान के आधार पर मतदान करें, मगर हालात बदल चुके है, अब तो पहले की तुलना में एक प्रतिशत भी असर नहीं हैं। बीहड़ में न तो डकैत है और न ही उस दौर जैसा आंतक व डर है।”

जालौन जिले के माधौगढ़ क्षेत्र के एक बुजुर्ग बताते हैं कि ” चुनाव पंचायत का हो, विधानसभा का हो या लोकसभा का, डकैतों के सीधे संदेश गांव गांव आते थे कि किस उम्मीदवार और पार्टी को वोट करना है, वे तब तक डरे और सहमे रहते थे जब तक नतीजे नहीं आ जाते थे क्योंकि अगर उनके गांव का चुनाव परिणाम डकैत की इच्छा के विपरीत आया तो उनके लिए मुसीबत आना निश्चित रहती थी।”

डकैत गिरोह के चंगुल में रहे एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब वे डकैतों की गिरोह थे तब कई लोग चुनाव में समर्थन मांगने के लिए आया करते थे। डकैत और उस नेता के बीच लेनदेन की बातें भी होती थी। इस काम में पुलिस भी कई बार मध्यस्थता निभाती दिखी।

–आईएएनएस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

editors

Read Previous

कर्नाटक : मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिसकर्मी को अदालत ने दोषी करार दिया

Read Next

गठबंधन जरूर लेकिन सपा के सिंबल पर नहीं लड़ेगे चुनाव : ओमप्रकाश राजभर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com