किसी ने टिकट बेची है तो साबित करे, मैं जेल भेजकर रहूँगा : केजरीवाल

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि यदि आरोप साबित हो गया तो भ्रष्टाचार करने वाले को वो जेल भेज कर रहेंगे।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कई विपक्षी दल ये आरोप लगा रहे हैं कि आप पैसे लेकर टिकट का बटवारा कर रही है। इसे कोई साबित कर दे तो वह टिकट खरीदने और बेचने वाले को 24 घण्टे के अंदर पार्टी से बाहर निकाल देंगे।

केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूँ, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता! किसी ने टिकट बेची है तो साबित करो। मैं उनका जहन्नुम तक पीछा करूंगा, उन्हें जेल भेजूंगा, छोडूंगा नहीं। सचाई के रास्ते पर चलने वालों पर लोग कीचड़ फेकते हैं। अगर आरोप लगाने वाले ने ये साबित नहीं किया कि आप में पैसे लेकर टिकट बेची गई, तो उनको भी मैं जेल भेजकर रहूँगा।

दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद आप अपने ही कार्यकतार्ओं के निशाने पर है। दूसरी पार्टी के शामिल हुए लोगों को उम्मीदवार बनाने पर आप कार्यकतार्ओं ने पांजब प्रभारी राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल पर पैसे के बदले टिकट बेचने के आरोप लगाए थे। राघव चड्डा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि आम आदमी पार्टी ईमानदर दल है।

राघव चड्ढा ने अपनी सफाई में कहा, ”आप ईमानदार पार्टी है। वोट खरीदने के लिए पैसे नहीं देती, न ही शराब बांटती है। एक पर्चा आप ने बांटा है जिस पर लिखा है कि सारी पार्टियों से पैसे लो पर वोट झाड़ू को दो। अकाली दल कांग्रेस और बाकी पार्टियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है। ये पर्चा हमने (आप) नहीं छपवाया। ये पर्चा पंजाब के लोग छपवा रहे हैं और बांट रहे हैं।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि पंजाब में आप ने पैसे लेकर टिकटें बेची हैं। इसी वजह से किसान संगठन का भी उनके साथ गठबंधन नहीं हुआ। बादल ने कहा कि अब बलबीर सिंह राजेवाल जो कि किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं, उन्हें आम आदमी पार्टी के उन नेताओं के नाम पब्लिक करने चाहिए, जो पंजाब में पैसे लेकर टिकट देने में लगे हैं।

–आईएएनएस/

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

शीर्ष अमेरिकी निकाय ने चेताया- क्रिप्टो घोटाला अब निवेशकों के लिए सबसे बड़ा खतरा

Read Next

सपा विधायक हरिओम यादव और कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने थामा भाजपा का दामन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com