नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 31 जनवरी तक खराब श्रेणी में रहेगा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमानों के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमश: खराब और बहुत खराब श्रेणियों में है।
हवा की गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के अनुसार, बेहतर वेंटिलेशन की स्थिति रहने की संभावना है।
शनिवार को, प्रमुख सतही हवा दिल्ली के पश्चिम/उत्तर-पश्चिम दिशा से आने की संभावना है, हवा की गति 14-16 किमी प्रति घंट रहेगीे।
रविवार को मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह धुंध रहने की संभावना है।
नवंबर 2021 से दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में हर साल की तरह काफी सुधार हुआ है।
–आईएएनएस











