दिल्ली: शुरू किया गया देशभर के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए वर्चुअल स्कूल 

नई दिल्ली: दिल्ली तरह में पूरी तरह से डिजिटल व वर्चुअल स्कूल की शुरूआत की गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह देशभर में अपनी तरह का पहला डिजिटल वर्चुअल स्कूल है। देश के किसी भी हिस्से से कोई भी छात्र स्कूल में दाखिला ले सकता है। फिलहाल यह स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वर्चुअल स्कूल शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। देश भर के छात्र इसमें प्रवेश के लिए पात्र हैं।

वर्चुअल स्कूल के लिए कक्षाएं, दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध होगीं। कक्षा 9 से कक्षा 12 के बीच दाखिले के लिए छात्रों की आयु सीमा 13 से 18 वर्ष के बीच रखी गई है। छात्र वेबसाइट पर आवेदन करके प्रवेश ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि वर्चुअल स्कूल के तहत, छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले सकते हैं और सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से किसी छात्र की कक्षा छूट जाती है तो वह कक्षा की रिकॉडिर्ंग देख सकता है। कक्षा की रिकॉडिर्ंग एक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कई बच्चे ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों से स्कूल नहीं जा सकते। कई बच्चे गांव में रहते हैं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनके लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल होता है। कई घरों में गरीबी व अन्य कारणों से बेटियों को शिक्षा नहीं मिल पाती। कई बार स्कूल दूर होने के कारण अभिभावक लड़कियों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बाधा बन रहे इन सभी कारकों को दिल्ली का वर्चुअल स्कूल दूर करेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मॉडल वर्चुअल स्कूल में सभी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके साथ-साथ छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान भी ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम ऐसे बच्चों के लिए भी एक रेजिडेंशियल स्कूल बनाने जा रहे हैं जो ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते हैं।

इससे पहले बीते सप्ताह दिल्ली सरकार ने दिल्ली में शहीद भगत सिंह आम्र्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल शुरू किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अब दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी इस स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा की मदद से सेना में अधिकारी बन देश की सेवा कर सकेंगे। दिल्ली सरकार के आम्र्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एनडीए आदि की चार साल तैयारी भी कराई जाएगी।

सीएम के मुताबिक ये स्कूल एक साल में ही बनकर तैयार हो जाएगा, यह उम्मीद नहीं थी। एक-दो साल पहले सोचा गया कि दिल्ली में आम्र्ड फोर्सेज की तैयारी कराने के लिए कोई सैनिक स्कूल नहीं है। यह स्कूल स्टेट ऑफ ऑर्ट फैसिलिटी से युक्त है, जो बड़े-बड़े स्कूलों में भी नहीं होती, यहां 80-90 फीसद बच्चे सरकारी स्कूलों से आए हैं। स्कूल में बच्चों की शिक्षा पूरी तरह फ्री है और सबका एक जैसा माहौल है, ताकि यहां गरीब और अमीर के बीच कोई भेद न हो सके।

दिल्ली सरकार का कहना है कि स्कूल में बच्चों को ऑफिसर के गुण सिखाए जाएंगे, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप टास्क, मॉक इंटरव्यू और व्यक्तित्व विकास किया जाएगा। स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर इसलिए रखा गया है, ताकि उनसे हर बच्चे को प्रेरणा मिले।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

तेलंगाना के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना, नीतीश, तेजस्वी से मिले

Read Next

सीएसए टी20 लीग का नाम ‘एसए20’ रखा गया, 19 सितंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com