‘जेन जी आंदोलन’ : दिल्ली में नेपाल एंबेसी की बढ़ी सुरक्षा

नई दिल्ली । नेपाल में जारी जेन जी आंदोलन के चलते हुई हिंसक घटनाओं और जान-माल के नुकसान के बाद अब इसका असर पड़ोसी भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस स्थित नेपाल एंबेसी के बाहर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ लोग नेपाल एंबेसी के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए मंडी हाउस स्थित नेपाल दूतावास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी प्रदर्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा तैनाती बरकरार रखी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वहां शांति है, लेकिन हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को तैनात रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इधर, काठमांडू से जारी नोटिस में नेपाली सेना ने ‘जेन जी आंदोलन’ के घटनाक्रम को लेकर गहरी चिंता जताई है। सेना की तरफ से जारी जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय, सैन्य मुख्यालय, काठमांडू की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

प्रेस विज्ञप्ति में आंदोलन के दौरान हुई जान-माल की क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

नेपाली सेना ने जनता, खासकर युवाओं, से संयम बरतने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दें और ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे देश में हालात और जटिल हो जाएं।”

सेना से संपर्क करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए माध्यमों का उपयोग कर सकता है।

गौरतलब है कि 4 सितंबर को नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सऐप सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

इन सोशल मीडिया कंपनियों ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में तय समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया कंपनियों को 28 अगस्त से सात दिनों तक का समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा खत्म हो जाने के बावजूद कंपनियों ने आवेदन जमा नहीं किया।

–आईएएनएस

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

admin

Read Previous

इजरायली हवाई हमलों से दहला दोहा: आईडीएफ का दावा, ‘निशाने पर हमास नेतृत्व’

Read Next

यूएस टैरिफ भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही सरकार : गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com