मुंबई की 20 मंजिला इमारत में भीषण आग

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मध्य में ताड़देव इलाके में स्थित 20 मंजिली रिहायशी इमारत कमला बिल्डिंग के 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आग 18वीं मंजिल पर लगी थी। आग पर फिलहाल काबू कर लिया गया है। 20 मंजिला इस इमारत में आग लगने के बाद लोग बदहवास होकर नीचे भागे थे। 12 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दमकल विभाग ने बताया कि इस हादसे में 19 लोगों को बचाया गया था। हालांकि अस्पताल में 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 12 घायलों का भाटिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि चार लोगों को मुंबई के नायर अस्पताल में ले जाया गया था। नायर अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं कस्तूरबा अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि इसे लेवल-3 (बड़ी) आग के रूप में चिह्नित किया गया है। अधिकारी के मुताबिक मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां, पानी के सात टैंकर समेत अन्य लोग आग बुझाने के अभियान में शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर 5 एंबुलेंस मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है।

हादसे की खबर मिलने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद मेयर किशोरी पेडनेकर हॉस्पिटल में भी घायलों का हालचाल जानने के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग से अधिकतर को बाहर निकाल लिया गया है।

दमकलकर्मियों के मुताबिक, अगले 3 से 6 घंटे में पता चल पाएगा कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए? फायर ब्रिगेड का ऑपरेशन अभी जारी है।

———इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बनी मॉं

Read Next

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: यूपी की वोटर नहीं प्रियंका गांधी तो कैसे लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com