अनिल देशमुख पर सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इनकार

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को झटका देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए उनके खिलाफ सीबीआई की पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) को रद्द करने से गुरुवार को इनकार कर दिया। देशमुख और महाराष्ट्र सरकार की याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति एस.एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एन.जे. जामदार की खंडपीठ ने कहा कि यह खारिज किए जाने लायक है।

सीबीआई ने 5 अप्रैल को प्रारंभिक जांच के लिए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 24 अप्रैल को देशमुख और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

देशमुख के वकील, अमित देसाई ने भी फैसले पर रोक लगाने और इसके खिलाफ अपील करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे अपने 20 मार्च के ‘लेटर-बम’ में पूर्व पुलिस प्रमुख परम वीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई में बार और रेस्तरां से प्रति माह 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूर्व मंत्री ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने 5 अप्रैल को इस संबंध में सिंह और वकील जयश्री पाटिल सहित कई याचिकाओं का निपटारा किया, जिसमें देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया गया था, जिसके कारण उनका इस्तीफा हो गया और बड़े पैमाने पर राजनीतिक हंगामा हुआ।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

क्या है यूपी की नई जनसंख्या नीति?

Read Next

2 व्यक्तियों ने अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में खरीदी संपत्ति: गृह राज्य मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com