क्या है यूपी की नई जनसंख्या नीति?

नई दिल्ली: प्रदेश में बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार 2021-2030 के लिए नई जनसंख्या नीति लेकर आई है। अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नीति का प्रारूप जारी किया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश विधि आयोग की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा पेश किया गया था आयोग ने इस पर 19 जुलाई तक आम लोगों से राय मांगी है आम लोगों की राय आने के बाद सरकार इसे लागू करने पर फैसला करेगी।

कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया है जिस में विश्व हिन्दू परिषद् भी शामिल है और कुछ लोग इस को ध्रुवीकरण की राजनीति से भी जोड़ कर देख रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिणपंथियों की ओर से ऐसा प्रचार किया जाता है कि एक ख़ास समुदाय के लोग ज़्यादा बच्चे पैदा करते हैं तो आइये देखें किइस जनसँख्या नीति में क्या हे

क्या है यूपी की नई जनसंख्या नीति?

यूपी की नई जनसंख्या नीति में दो या इससे कम बच्चे रखने वालों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही 2026 तक जनसंख्या वृद्धि दर को कम कर 2.1 और 2030 तक इसे 1.9 पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में फ़िलहाल कुल प्रजनन क्षमता यानी टीएफ़आर 2.7 है। प्रजनन क्षमता से मतलब है कि देश में हर जोड़ा औसत रूप से कितने बच्चे पैदा करता है। किसी देश में सामान्य तौर पर टीएफ़आर 2.1 रहे तो उस देश की आबादी स्थिर रहती है। इसका मतलब है कि इससे आबादी न तो बढ़ती है और न ही घटती है। फ़िलहाल भारत में टीएफ़आर 2.2 है।

आबादी रोकने के साथ संतुलन भी ज़रूरी

बढ़ती हुई आबादी को रोकने की कोशिशों में अक्सर यह देखा गया है कि आबादी का संतुलन बिगड़ जाता है कहीं बुजुर्गों की ताजा ज्यादा हो जाती है तो कहीं लड़कियों के भाग ले पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम रह जाती है उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि नई नीति बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है की आबादी रोकने के साथ प्रदेश में संतुलन न बिगड़े।रविवार को नयी जनसंख्या नीति का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में प्रयास करने के साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि देश की जनसांख्यिकी और संतुलन पर इसका कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।’

ज़बरदस्ती से ज्यादा जागरूकता पर ज़ोर

उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति की खास बात यह भी है कि इसमें लोगों पर आबादी रोकने के लिए दबाव बनाने के बजाय उन्हें कम आबादी के फ़ायदों की तरफ़ को लेकर जागरूक करने पर ज्यादा जोर दिया गया है। साथ ही कम बच्चे पैदा करने पर कई तरह के प्रोत्साहन और पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। योगी ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30’ का संबंध प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाने से है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की ज़रूरत पर भी जोर दिया और विकास के लिए इसे ज़रूरी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, दो बच्चों के बीच में अंतराल नहीं होने से उनके पोषण पर नकारात्मक असर तो पड़ेगा ही, साथ में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने में अत्यंत कठिनाई होगी।

जनसंख्या नियंत्रण क़ानून का प्रस्ताव

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राज्य के विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा जारी किया है। इसके तहत दो से ज़्यादा बच्चे वालों को न तो सरकारी नौकरी मिलेगी और न ही वो स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायत और ज़िला पंचायत का कोई चुनाव लड़ पाएगा। वहीं एक बच्चे की नीति अपनाने वाले माता-पिता को कई तरह की सुविधाएँ दी जाएंगी। विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून का मसौदा तैयार करके आम लोगों से इस पर सुझाव मांगे हैं। यूपी विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एएन मित्तल ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या की वजह से कई तरह की दिक़्कतें पैदा हो रही हैं।

क्या वाकई जनसंख्या समस्या है?

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या नियंत्रण कानून के मसौदे और नई जनसंख्या नीति को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि क्या उत्तर प्रदेश में वाकई जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रही है? क्या यह एक बड़ी समस्या है? दरअसल उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां जनसंख्या वृद्धि राष्ट्रीय औसत के मुक़ाबले कहीं ज्यादा है। टोटल फर्टिलिटी रेट यानी टीएफआर राष्ट्रीय औसत 2.2 है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह 2.9 है। टीएफआर से यह पता चलता है कि एक एक महिला औसतन कितने बच्चे पैदा कर रही है। इस हिसाब से देखें तो राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जहां एक महिला 2 बच्चे पैदा कर रही है वहीं उत्तर प्रदेश में एक महिला 3 बच्चे पैदा कर रही है। इस हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश में हालात वाकई चिंताजनक है। नई जनसंख्या नीति में टीएफआर को 2026 तक 2.1 का लक्ष्य रखा गया है और 2030 तक 1.9 तक लाने का।

यूपी में घट रहा है टीएफआर

अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में 2011 की जनगणना के बाद से टीएफआर घट रहा है लेकिन इसमें कमी बेहद मामूली है। 2009 में बिहार में सबसे ज्यादा टीएफआर 3.9 था। जबकि उत्तर प्रदेश में 3.7 था। यूपी में 2013 में यह घटकर 3.1 रह गया था लेकिन 2014 में बढ़कर 3.2 गया। 2015 में फिर 3.1 हुआ। 2017 में 3.0 हुआ तो 2020 में यह 2.9 पर आ गया है। बिहार में अभी भी टीएफआर 3.0 है। इस हिसाब से देखें तो टीएफआर के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान से सिर्फ़ एक क़दम ही ऊपर है। यूपी सरकार टीएफआर को इस दशक के आखिर तक अगर 1.9 के स्तर पर लाना चाहती है।

—इद्निया न्यूज़ स्ट्रीम

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

admin

Read Previous

रोहिणी कोर्ट फायरिंग: एक दिवसीय हड़ताल करेंगे दिल्ली के वकील

Read Next

अनिल देशमुख पर सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com