2 व्यक्तियों ने अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में खरीदी संपत्ति: गृह राज्य मंत्री

नई दिल्ली: गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि जम्मू- कश्मीर के बाहर के दो व्यक्तियों ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में दो संपत्तियां खरीदी हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बाहर के दो व्यक्तियों ने अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर में दो संपत्तियां खरीदी हैं।

एक सवाल के जवाब में कि क्या जम्मू और कश्मीर में संपत्ति खरीदने के दौरान सरकार और अन्य राज्यों के लोगों को किसी भी कठिनाई या बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है? मंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार को अभी तक इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। ”

इससे पहले, जब अनुच्छेद 370 लागू था, केवल राज्य के निवासियों को जम्मू-कश्मीर में जमीन और अचल संपत्ति खरीदने की अनुमति थी।

पिछले साल अक्टूबर में, केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों के लिए यूटी में जमीन खरीदने का मार्ग प्रशस्त किया।

एक गजट अधिसूचना में, केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर विकास अधिनियम की धारा 17 से राज्य के स्थायी निवासी वाक्यांश को हटा दिया, जो यूटी में भूमि के निपटान से संबंधित था।

हालांकि, कुछ मामलों को छोड़कर, संशोधन ने गैर-कृषकों को कृषि भूमि के हस्तांतरण की अनुमति नहीं दी।

5 अगस्त, 2019 को, केंद्र ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दल राज्य का दर्जा बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि केंद्र ने वादा किया था।

–आईएएनएस

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

editors

Read Previous

अनिल देशमुख पर सीबीआई की एफआईआर रद्द करने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इनकार

Read Next

उप्रः मिशन शक्ति अब और जागरुकता पर करेगा फोकस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com