मेरठ में 6 घण्टे में 3 कथित ‘ऑनर ‘किलिंग

मेरठ: देश की राजधानी दिल्ली के निकट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक बड़े जनपद मेरठ में पिछले 24 घण्टे में कथित सम्मान के लिए की गई हत्या की तीन सनसनीखेज वारदात हुई है। यह तीनों वारदात अलग -अलग जगह हुई है। ऑनर किलिंग के नाम पर की गई इन हत्याओं में एक लड़की की उम्र सिर्फ 15 साल है जबकि एक युवक सिर्फ 20 साल है। यह वारदात खरखोदा थाना क्षेत्र के बघोली गांव में हुई है। इन दोनों की हत्या गोली मारकर की गई है। आरोपी ने खुद को पुलिस को सौंप दिया है।

इसके अलावा एक दूसरी वारदात मेरठ शहर के भूसा मंडी इलाके में हुई है। यहां अपनी बहन से दोस्ती करने से नाराज होकर भाई अपनी बहन के प्रेमी की उसके घर पर जाकर हत्या कर दी है। इन दोनों घटनाओं से मेरठ में सनसनी फैल गई है और प्रेमी जोड़ों में दहशत है।

जानकारी की अनुसार पहली घटना शहर की भूसा मंडी की है जो सुबह चार बजे घटित हुई है। यहां आज 22 साल के एक युवक सलीम की उसके घर जाकर हत्या कर दी गई। सलीम के परिजनों के मुताबिक सुबह लगभग चार बजे पड़ोस के मौहल्ले मछेरान का मोहसिन उनके घर आकर गालियां देने और उसने सलीम को आवाज़ लगाई।
सलीम के घर के बाहर आने पर उसे अपनी से दूर रहने के लिए कहा और इसके बाद हुई कहासुनी में मोहसिन ने पहले सलीम को थप्पड़ मारा और उसके बाद उसके सीने में गोली मार दी।

इसके बाद मोहसिन ने फिल्मी अंदाज में मोहल्लेवासियों को धमकाया और कहा कि जो भी उसकी बहन और परिवार की इज्जत के साथ खेलेगा उसका यही अंजाम होगा ! सदर बाजार इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह राणा ने बताया है आरोपी मोहसिन के विरुद्ध मर्तक सलीम के परिजनों ने हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया है। परिवार के लोगों का कहना है कि मोहसिन इससे पहले भी सलीम को मारने की धमकी देता था।

इसके कुछ घण्टों बाद ही मेरठ में इससे भी अधिक सनसनीखेज वारदात हो गई। यह घटना मेरठ शहर से हापुड़ मार्ग पर 15 किमी दूर बाघोली गांव में हुई। यह गांव खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहाँ के 45 वर्षीय तहसीन ने गांव की मस्जिद के बाहर नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे 20 साल के आरिफ की गोली मार कर हत्या कर दी। तहसीन ने आरिफ को दो गोली मारी और यह सुनिश्चित किया कि वो मर चुका है। इसके बाद घर जाकर अपनी 15 साल की बेटी सोनी को भी मौत की घाट उतार दिया। तहसीन ने अपनी बेटी के सीने में भी दो गोली मारी। हत्या करने के बाद तहसीन ने गांव के लोगों के सामने चिल्ला – चिल्ला कर कहा कि उसके दो और भी बेटियां है और वो नही चाहता कि वो भी गलत रास्ते पर चले। वो यह सबक दे रहा है। उसकी इज्जत खराब हो रही थी। तहसीन अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखे जाने से आग बबूला था। इसके लिए उसने 2500 ₹ में तमंचा खरीदा और इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को पुलिस को सौंप दिया।

6 घण्टे के अंतराल में मेरठ में हुई इन घटनाओं से दहशत है। 20 साल का मर्तक आरिफ हाल ही में जमात से लौट कर आया था और लॉकडाऊन में उसकी पढ़ाई छूट गई थी। इन दोनों ही घटनाओं में आरोपियों ने हत्या करने के बाद पड़ोसियों को चेताया है कि वो यह अपने सम्मान के लिए कर रहे हैं।

मेरठ के एडवोकेट जफर मंसूरी के अनुसार यह बेहद ही तकलीफ देह घटना है। आश्चर्यजनक यह है कि लड़की सिर्फ 15 साल की है, अभी उसकी समझ विकसित नही हुई और उसकी हत्या तो कभी भी नही की जा सकती। यह सम्मान के लिए की गई हत्या नही है।आरोपी खुद का महिमामंडन कर रहे हैं यह जघन्य अपराध है।

मेरठ की ही सामाजिक कार्यकत्री शाहीन के अनुसार यह बेहद ही डरावनी घटना है और समाज पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। यह पागलपन है और हत्यारे सिविल सोसाइटी में रहने का हक़ नही रखते हैं। आज के समय मे जब पुरुष और महिला साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो सिर्फ लड़का और लड़की के आपस मे दोस्ती करने पर कैसे उनकी हत्या की जा सकती है ! इस मामले में आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इन दोनों वारदात का आम समाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। हापुड़ की एक 24 वर्षीया युवती ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि वो अपने परिजनों से अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए कह चुकी है। अब उसे भी डर लग रहा है और वो आशंकित है वो पुलिस से सुरक्षा की मांग करेगी।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

कौशल विकास: उत्तर पूर्व के आठ राज्यों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास

Read Next

विंबलडन : फाइनल में पहुंचीं बार्टी, प्लीसकोवा से भिड़ेंगी प्लीसकोवा से भिड़ेंगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com