कौशल विकास: उत्तर पूर्व के आठ राज्यों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| कौशल विकास मंत्रालय भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के युवाओं को कई विशेष प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यह प्रशिक्षण उत्तर पूर्वी राज्यों की आवश्यकता अनुरुप डिजाइन किया गया है।

ऐसे ही प्रयास के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई), गुवाहाटी में लघु और सूक्ष्म उद्यमों (एसएमई) में प्रशिक्षण, अनुसंधान और परामर्श गतिविधियां प्रदान कर रहा है। आईआईई द्वारा संचालित 6700 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक लगभग 2.5 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुताबिक रोजगार योग्य और प्रतिस्पर्धी मानव संसाधन तैयार करने के लिए भारत सरकार व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। फिलहाल देश में 10,859 से अधिक व्यावसायिक स्कूलों में 13 लाख से अधिक छात्र व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कौशल विकास मंत्रालय के मुताबिक 12 सौ से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों में कौशल विकास से जुड़े सैकड़ों नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में 100 फीसदी केंद्रीय वित्त पोषण के साथ प्रति आईटीआई में तीन नए ट्रेडों की शुरूआत करके 22 आईटीआई का उन्नयन किया गया है। इसके तहत नए छात्रावासो का निर्माण करके और 100 केंद्रीय वित्त पोषण के साथ पुराने और अप्रचलित उपकरणों और उपकरणों को पूरक करके 28 आईटीआई में बुनियादी ढांचे की कमी को पूरा किया जा रहा है।

इन कोर्स में मुख्य रूप से सोलर टेक्नीशियन, बंबू उद्योग, स्मार्ट एग्रीकल्चर, स्मार्ट सिटी, पुरातन खिलौने, कृषि आधारित व्यवसायिक उत्पाद, पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण, पुरानी इमारतों, मंदिरों के संबंध में पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण समेत अन्य कई कोर्स शामिल हैं।

साथ ही 90 प्रतिशत केंद्रीय और 10 प्रतिशत राज्य वित्त पोषण के साथ 8 पूर्वोत्तर राज्यों में 34 नए आईटीआई की स्थापना की जा रही है। इस योजना की कुल लागत 420.24 करोड़ रुपये है।

पूर्वोत्तर के आठों राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के लिए 385.97 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ‘-3.0 को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए और राज्य कुशलता विकास मिशन (एसएसडीएमएस) और जिला कुशलता समितियों (डीएससी) को संवेदनशील बनाने के लिए सिक्किम के गंगटोक में एक क्षेत्रीय कार्यशाला भी आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में उत्तर पूर्व के सभी आठों राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की भागीदारी रही।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3.0 का लक्ष्य योजना अवधि 2020-21 के दौरान 948.90 करोड़ रुपये की लागत से 8 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचाना है।

कौशल विकास मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पूर्व भारत के सभी 8 राज्यों में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए 66 पॉलिटेक्निक स्थापित किए जा रहे हैं।

इनमें से अरुणाचल प्रदेश में 14, असम में 21 मणिपुर में 8,मेघालय में चार, मिजोरम में छह, नागालैंड में आठ, सिक्किम में दो और त्रिपुरा में तीन पॉलिटेक्निक केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार उत्तर पूर्व के 8 राज्यों में 83 आईटीआई केंद्र बनाए गए हैं.इनमें भी सबसे अधिक 35 असम में हैं।

उत्तर पूर्व के इन 8 राज्यों में अल्पकालीन प्रशिक्षण केंद्र भी विशेष रूप से स्थापित किए गए हैं। यहां ऐसे कुल 391 केंद्र बनाए गए हैं। वही 190 विशिष्ट परियोजना केंद्र भी उत्तर पूर्व के इन 8 राज्यों में स्थापित किए गए हैं।

गगौरतलब है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के लिए कोई फीस नहीं चुकानी पड़ती है। यहां 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के कोर्स उपलब्ध हैं। कोर्स पूरा करने के बाद डिजिटल लॉकर के जरिए सर्टिफिकेट मिलता है, जो देशभर में मान्य है। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को रोजगार मेले के जरिए सरकार नौकरी दिलाने में सहायता भी करती है।

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

editors

Read Previous

कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 23 करोड़ हुए

Read Next

मेरठ में 6 घण्टे में 3 कथित ‘ऑनर ‘किलिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com