लखनऊ में दिव्यांग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (डीएसएमएनआरयू) की 26 वर्षीय दिव्यांग छात्रा अंजलि यादव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। उसे लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अंजलि बीएड सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रों का कहना है कि अंजलि सहित कई छात्राओं को सेमेस्टर परीक्षा में एक विषय में कम अंक मिले थे, जिसके बाद उन्होंने कॉपी की दोबारा जांच कराने की मांग की थी, लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनकी मांग खारिज कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे कुछ छात्राएं अंजलि को खाना खाने के लिए बुलाने के लिए उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब बार-बार दस्तक देने के बावजूद अंजलि ने दरवाजा नहीं खोली तो उन्होंने बल प्रयोग कर दरवाजे को खोला।

दरवाजा खोलते ही छात्राओं के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि अंजलि पंखे में बंधे फंदे से लटकी हुई है। इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन को दी गई। तत्काल अंजलि को नजदीक के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।

लोक बंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि अंजलि को अस्पताल में मृत लाया गया था।

त्रिपाठी ने कहा, “हमने पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि अंजलि ने फांसी लगाई है।”

काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त, आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें आत्महत्या की सूचना दी गई है, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना के बाद डीएसएमएनआरयू के कई छात्रों ने मोहन रोड हाईवे को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया और बीएड छात्रा के लिए न्याय की मांग की।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

आंग सान सू को और 3 साल की कैद, कुल सजा 20 साल

Read Next

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com