जावड़ेकर और रवि शंकर प्रसाद ने दिया इस्तीफा


नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बड़े फेरबदल से पहले कई दिग्गज मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रवि शंकर प्रसाद ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार दोपहर से ही केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया था। मोदी सरकार से 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नाम भी शामिल हो चुके हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

बुधवार की शाम मोदी कैबिनेट के बड़े पैमाने पर फेरबदल से पहले कई दिग्गज मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है और अब 43 नए चेहरे सरकार में शामिल हो रहे हैं।

आईटी मंत्रालय सोशल मीडिया दिशा-निदेशरें के क्रियान्वयन को लेकर विवादों में सबसे आगे रहा है।

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सही प्रकार से प्रबंधन नहीं करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन और जरूरी उपकरणों की कमी से स्थिति काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद हर्षवर्धन की व्यापक रूप से आलोचना की गई, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को कोविड की स्थिति और वैक्सीन प्रशासन के प्रबंधन के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में देखा जाता है।

वरिष्ठ मंत्रियों में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा (केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री) और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राज्य मंत्रियों में देबाश्री चौधरी, महिला एवं बाल विकास, रतन लाल कटारिया, जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, संजय धोत्रे, शिक्षा, प्रताप चंद्र सारंगी, पशुपालन और बाबुल सुप्रियो सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

मौजूदा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी और पुरुषोत्तम रूपाला कैबिनेट मंत्री के तौर पर पदोन्नति के लिए तैयार हैं।

–आईएएनएस

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के गुप्त अभियानों का गेटवे बन रहा बांग्लादेश: रिपोर्ट

ढाका । आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में पाकिस्तान की वैश्विक छवि पहले से ही जगजाहिर है, लेकिन इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि...

कपिल मिश्रा का आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला, बोले- यह चार लोगों का गैंग, संगठन की समझ नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे “चार लोगों का...

भूपेंद्र यादव ने एनसीआर शहरों में वायु प्रदूषण पर सख्त एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों रोहतक, मानेसर, पानीपत और करनाल में वायु प्रदूषण कम...

जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में किराए के नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस ने एसडीएम के आदेशों के उल्लंघन को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी...

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होगी सुनवाई, बसंत पंचमी के दिन नमाज पर रोक की मांग

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना और नमाज पर रोक लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच हिंदू पक्ष ने...

मदरसों के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई बंद होनी चाहिए: मौलाना महमूद असद मदनी

नई दिल्ली । जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद मदनी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा स्वतंत्र और गैर-मान्यता प्राप्त (नॉन-अफिलिएटेड) दीनी मदरसों के संबंध में दिए गए ऐतिहासिक फैसले...

दिल्ली में भी 112 बनेगा एकमात्र आपात नंबर, अलग-अलग हेल्पलाइन से छुटकारा: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा...

सबरीमला स्वर्ण चोरी मामला: केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी, ‘यह सुनियोजित लूट प्रतीत होती है’

कोच्चि । सबरीमला मंदिर में कथित स्वर्ण चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा कि भगवान अयप्पा के गर्भगृह में लगे सोने के प्लेटों...

अमेरिकी कोर्ट ने दो अन्य भारतीय शरणार्थियों को रिहा करने का दिया आदेश

वॉशिंगटन । कैलिफोर्निया में अमेरिका के फेडरल जजों ने इमिग्रेशन अधिकारियों को दो भारतीय नागरिकों को रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि...

गुजरात के शहरों के सर्वांगीण विकास का विजन, एआई टेक्नोलॉजी से स्मार्ट गवर्नेंस की ओर राज्य सरकार के बढ़ते कदम

गांधीनगर । गुजरात के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए राज्य सरकार आधुनिक टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व...

नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर देश की सेवा करना बिहार के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास हलचल देखने को मिल रही है। बिहार के डिप्टी...

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक: मौलाना इसहाक गोरा

सहारनपुर । देवबंद के प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति समाज में व्याप्त रवैये पर गहरी चिंता...

admin

Read Previous

आईफोन 13 प्रो में मिलेगी 3,095 एमएएच की बैटरी,सामने आए एक वीडियो से खुलासा

Read Next

इनबेस ने हाई-परफार्मेंस, रियलटेक चिपसेट से लैस ‘अर्बन प्ले स्मार्टवॉच’ लॉन्च किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com