जय जवान: सुरक्षाबलों ने 2 हफ्ते में 15 आतंकियों को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को मुठभेड़ में दो आतंकि‍यों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक पुलवामा में यूपी के मजदूर की हत्या में शामिल था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 2 हफ्ते में अब तक 15 आतंकियों को ढेर किया है।

जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चीरबाग द्रगाड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चीरबाग द्रगाड गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और आतंकियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल आह वानी के रूप में हुई है। यह आतंकी जुलाई 2020 से सक्रिय था।

आईजीपी ने बताया कि यह आतंकी पुलवामा में यूपी के सहारनपुर जिले के एक मजदूर सगीर अहमद की हत्या में शामिल था। उन्होंाने बताया कि 2 हफ्ते में अब तक 15 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है। सुरक्षाबलों ने अक्तूबर के शुरूआती 12 दिनों के भीतर सात मुठभेड़ में आठ आतंकियों को मार गिराया, जो अलग-अलग आतंकी संगठनों से संबंधित थे। इनमें से ज्यादातर ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर में हुए हैं और आठ आतंकियों में से सात को दक्षिण-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिले में मार गिराया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि इन कामयाबियों के पीछे ह्यूमन इंटेलिजेंस का बड़ा हाथ है।

——- इंडिया न्यूज स्ट्रीम

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

editors

Read Previous

शिक्षकों का वेतन एवम पेंशन को लेकर जंतर मंतर पर धरना- प्रदर्शन 

Read Next

टाटा-सीमेंस संयुक्त उद्यम पुणे के लिए पीपीपी मोड के जरिए 23 किमी मेट्रो लाइन बनाएगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com