इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि इंडिगो की सुरक्षा और ऑपरेशनल मानकों के लिए जिम्मेदार थे।

डीजीसीए ने यह कदम एयरलाइन की ओर से इस महीने की शुरुआत में हजारों फ्लाइट्स रद्द करने के कारण उठाया है।

इसके अलावा विमानन नियामक ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को दोबारा समन भेजा है और उन्हें शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष फिर से पेश होने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण और निगरानी ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने के बाद डीजीसीए ने निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

नियामक ने अब इंडिगो के गुरुग्राम कार्यालय में दो विशेष निगरानी दल तैनात किए हैं ताकि एयरलाइन के संचालन पर कड़ी नजर रखी जा सके।

यह दल प्रतिदिन शाम 6 बजे तक डीजीसीए को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एक दल इंडिगो के बेड़े की क्षमता, पायलटों की उपलब्धता, चालक दल के उपयोग के घंटे, प्रशिक्षण कार्यक्रम, ड्यूटी विभाजन पैटर्न, अनियोजित अवकाश, स्टैंडबाय क्रू और चालक दल की कमी के कारण प्रभावित उड़ानों की संख्या की निगरानी कर रहा है।

यह एयरलाइन की औसत उड़ान अवधि और नेटवर्क की भी समीक्षा कर रहा है ताकि परिचालन में होने वाली बाधा के पूरे पैमाने को समझा जा सके।

दूसरी टीम यात्रियों पर संकट के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें एयरलाइन और ट्रैवल एजेंट दोनों से रिफंड की स्थिति, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) के तहत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति, समय पर उड़ान भरना, सामान की वापसी और समग्र रद्दीकरण की स्थिति की जांच करना शामिल है।

इंडिगो को अपने परिचालन में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया गया है ताकि उड़ानों का शेड्यूल स्थिर हो सके और आगे की व्यवधानों को नियंत्रित किया जा सके।

एयरलाइन आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है, जिसका अर्थ है कि अब एयरलाइन प्रतिदिन 200 से अधिक उड़ानें कम भरेगी।

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो द्वारा क्रू रोस्टर, उड़ान समय और संचार के कुप्रबंधन के कारण यात्रियों को “गंभीर असुविधा” का सामना करना पड़ा है।

इंडिगो के सीईओ एल्बर्स के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरलाइन को किराए की सीमा और प्रभावित यात्रियों की सहायता के उपायों सहित मंत्रालय के सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

डीजीसी की जांच जारी है और इंडिगो के सीईओ को आगे स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है। एयरलाइन ने 3 से 5 दिसंबर के बीच अत्यधिक देरी का सामना करने वाले यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

–आईएएनएस

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

हमारा उद्देश्य आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन को इनोवेशन के एक मॉडल हब के रूप में मजबूत करना : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन का दौरा किया। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों और...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘शोले’ के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com