अदाणी ग्रीन की बड़ी सफलता, एनर्जी इंटेलिजेंस की ‘ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज’ में मिला पहला स्थान

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को एनर्जी इंटेलिजेंस की ‘ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज’ में पहला स्थान मिला है, जो कम कार्बन उत्सर्जन वाले बिजली उत्पादन की दिशा में तेजी से हो रहे बदलाव और जलवायु परिवर्तन के प्रयासों में अदाणी ग्रुप की प्रमुख भूमिका को दर्शाता है।

पिछले साल अदाणी ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर थी, लेकिन इस बार उसने पहला स्थान हासिल करके ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। इससे पहले यह स्थान चीन की कंपनी चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन (सीएनएनसी) के पास था, जो अब चौथे नंबर पर आ गई है। यह अदाणी ग्रीन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस टॉप 10 लिस्ट में भारत की दो कंपनियां शामिल हैं और टॉप 100 में कुल छह भारतीय कंपनियां हैं। पहले, साल 2011 में बनी पहली सूची में भारत की सिर्फ एक ही कंपनी थी। इससे साफ है कि भारत अब ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह रैंकिंग कंपनियों की सोलर और पवन ऊर्जा क्षमता और उनके द्वारा फैलाए जाने वाले ग्रीनहाउस गैस प्रदूषण को देखकर तय की जाती है। जिन कंपनियों का प्रदूषण कम और ग्रीन एनर्जी ज्यादा होती है, उन्हें बेहतर रैंक मिलती है।

अदाणी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि अब ग्रीन एनर्जी के लिए सही नियम और सही लागत दोनों मौजूद हैं। इसलिए अब साफ ऊर्जा की ओर बढ़ना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है।

इस रैंकिंग से यह भी पता चलता है कि अब एशिया दुनिया में ग्रीन एनर्जी का नेतृत्व कर रहा है। टॉप 10 में आधी कंपनियां एशिया की हैं, जिनमें भारत और चीन की कंपनियां शामिल हैं। बाकी कंपनियां यूरोप से हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ग्रीन बिजली बनाने वाली कंपनियों से होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड प्रदूषण पिछले साल 6 प्रतिशत कम हुआ। यह दिखाता है कि दुनिया धीरे-धीरे साफ और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है।

एनर्जी इंटेलिजेंस के मैनेजिंग एडिटर जेम्स कॉकेन ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया बिजली पर ज्यादा निर्भर हो रही है, ऊर्जा कंपनियां अब सोलर और पवन ऊर्जा में ज्यादा निवेश कर रही हैं, क्योंकि यह सस्ती और पर्यावरण के लिए लाभकारी है।

उन्होंने कहा कि यह बात विशेष रूप से एशिया के संदर्भ में सच है, जो वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रहा है। इस दिशा में दुनिया की टॉप 100 ग्रीन एनर्जी कंपनियों की भूमिका को देखा जा सकता है।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

राहुल गांधी देश को भी बदनाम करने लगे हैं: आरपी सिंह

Read Next

नाइजीरिया : मस्जिद में धमाके से कम से कम 10 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com