‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिए गुणवत्ता बने विकास का मूलमंत्र: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपने दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है, तो गुणवत्ता को विनिर्माण और निर्यात व्यवस्था का मुख्य आधार बनाना होगा।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा आयोजित पहले राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ का विजन अमृत काल में भारत की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करना चाहिए और ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “भारत केवल उपभोक्ता देश बनकर आगे नहीं बढ़ सकता। देश को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं का वैश्विक निर्माता बनना होगा। ‘ब्रांड इंडिया’ विश्वसनीयता, भरोसे और उत्कृष्टता का प्रतीक बनना चाहिए।”

मंत्री ने कहा कि अगले छह से सात वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य, जिसमें 1 ट्रिलियन डॉलर वस्तुओं का और 1 ट्रिलियन डॉलर सेवाओं का निर्यात शामिल है, को हासिल करने के लिए भारतीय उत्पादों को वैश्विक मानकों पर खरा उतरना होगा।

गोयल ने बताया कि पिछले तीन से साढ़े तीन वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जो वैश्विक जीडीपी और व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से को कवर करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन समझौतों से वस्त्र, चमड़ा, फुटवियर और दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलते हैं, लेकिन इन बाजारों का पूरा लाभ उठाने के लिए भारतीय कंपनियों को लगातार उच्च गुणवत्ता बनाए रखनी होगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि श्रम-प्रधान क्षेत्रों में क्षमता होने के बावजूद वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी अभी भी सीमित है।

गोयल ने उद्योग जगत से अपील की कि वे बेहतर बाजार पहुंच का लाभ उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि भारत में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के समान हो।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा समय था जब उपभोक्ता ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ उत्पाद मांगते थे। अब देश को दोहरी गुणवत्ता प्रणाली खत्म कर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए समान मानक अपनाने होंगे।

–आईएएनएस

भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 70 प्रतिशत रोजगार: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां गैर-मेट्रो यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले टियर-3 शहरों में 40...

भारती एयरटेल का एनबीएफसी शाखा के जरिए फाइनेंस सेक्टर में बड़ा दांव; करेगी 20,000 करोड़ रुपए का निवेश

मुंबई । भारती एयरटेल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शाखा एयरटेल मनी लिमिटेड के जरिए डिजिटल लेंडिंग कारोबार का विस्तार करने के लिए...

एफआईआई की निकासी के बावजूद घरेलू निवेशक लगातार बाजार को दे रहे मजबूत समर्थन

मुंबई । बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, वहीं मजबूत घरेलू संकेतों के...

निफ्टी-500 का तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, कमाई में दर्ज की पिछले 8 तिमाहियों की सबसे तेज वृद्धि

मुंबई । रविवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में पिछले आठ तिमाहियों की तुलना में सबसे मजबूत कमाई दर्ज...

पिछले हफ्ते टॉप-10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप 63,478 करोड़ रुपए बढ़ा

मुंबई । भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 63,478.46 करोड़ रुपए बढ़ गया। इस दौरान लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

टैरिफ के बावजूद भारत के साथ बढ़ा अमेरिका का व्यापार घाटा, 58 अरब डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय निर्यात पर भारी भरकम 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा (वस्तु और सेवा)...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.50 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

अमेरिकी टैरिफ का 10 प्रतिशत तक कम होना भारत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ी राहत : एक्सपर्ट

नई दिल्ली । अमेरिकी टैरिफ कम होकर 10 प्रतिशत तक आने पर एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार को सामान्य करने में मदद करेगा। इसके साथ...

कोडिंग और डेटा एनालिसिस में चैटजीपीटी के उपयोग में भारत सबसे आगे: ओपनएआई

नई दिल्ली । अमेरिका की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने शुक्रवार को कहा कि तकनीकी कार्यों के लिए चैटजीपीटी के उपयोग में भारत वैश्विक औसत से काफी आगे है। भारत में...

एआई समिट में 5 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी, 250 अरब डॉलर से अधिक निवेश के वादे: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन में 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग...

यूरोपीय संघ और अमेरिकी व्यापार समझौते से भारत की विकास रफ्तार लंबे समय तक बनी रहेगी: आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मौजूद चुनौतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद तेज विकास दर्ज कर रही है। शुक्रवार को जारी आरबीआई की ताजा बुलेटिन में कहा...

बाजार की पाठशाला : सोना खरीदने और बेचने से पहले समझ लें टैक्स के नियम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

नई दिल्ली । भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश और परंपरा दोनों माना जाता है। शादी-ब्याह, त्योहारों और भविष्य की बचत के लिए...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 70 प्रतिशत रोजगार: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com