ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा, बिटकॉइन की बढ़ी कीमत

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 42,000 डॉलर से ऊपर 19 महीने के उच्चतम स्तर को छू गई।

बिटकॉइन की कीमतों में उछाल ने क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण को मई 2022 के बाद पहली बार 1.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बढ़ा दिया।

मंगलवार को बिटकॉइन 41,700 डॉलर प्रति टोकन के आसपास देखा गया।

कॉइनडेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, कम ब्याज दरों पर दांव, स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ प्रत्याशा और घबराहट में खरीदारी से इसकी कीमतें बढ़ी है।

हालांकि, छोटे क्रिप्टो टोकन पिछड़ गए, ईथर (ईटीएच), बीएनबी और एडीए ने दिन के दौरान 2-3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की, जबकि एक्सआरपी सपाट कारोबार कर रहा था।

रिपोर्ट में डिजिटल एसेट इन्वेस्टमेंट फर्म गैलेक्सी के शोध प्रमुख एलेक्स थॉर्न के हवाले से कहा गया, ”व्यापक आर्थिक माहौल भी बिटकॉइन की कीमत वृद्धि का समर्थन कर रहा है। कुछ फेड अधिकारियों की बातचीत, कमजोर डॉलर और अपेक्षाकृत मजबूत घरेलू आंकड़ों ने वीकेंड में बाजारों को आगे बढ़ाने में मदद की।”

एनालिस्ट के अनुसार, बिटकॉइन का दृष्टिकोण ब्राइट दिख रहा है, लेकिन कुछ संभावित शॉर्ट-टर्म प्रतिकूल परिस्थितियां भी सामने आ रही हैं।

बिटफिनेक्स के एनालिस्ट ने कहा, “चिंता का कारण यह है कि भले ही वायदा बाजारों में बिकवाली का दबाव खत्म हो रहा है, लेकिन हाजिर बाजारों से फॉलो-थ्रू की कमी है।”

बिटकॉइन में अब तक 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, और यह जोखिम-समायोजित आधार पर दुनिया की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली संपत्तियों में से एक है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

खरीदारों के लिए राहत, सोने की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्ली । सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को सोने की कीमत में कमजोरी देखने को मिली है, हालांकि,यह सीमित रही है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के...

भारतीय निवेशकों को मिलेगा 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करने का मौका, एनएसई आईएक्स बना रही योजना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय निवेशक जल्द दुनिया के 30 बड़े स्टॉक मार्केट में आसानी से शेयरों की खरीद बिक्री कर पाएंगे और उनकी पहुंच अमेरिकी, यूके, जापान और यूरोप जैसे...

साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट, संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी पुलिस को दें

नई दिल्ली । साइबर धोखाधड़ी को लेकर रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि कोई भी रेलवे अधिकारी सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से गोपनीय...

महाराष्ट्र: सरकार ने विधानसभा में 11,995 करोड़ रुपए की पूरक मांगें पेश कीं

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के वित्त पर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की बाकी अवधि के लिए 11,995 करोड़ रुपए की...

पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर पहले दौर की बातचीत शुरू हुई

नई दिल्ली । पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए पहले दौर की बातचीत 23 फरवरी से शुरू हो गई...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने को लेकर उत्सुक हूं : जापानी विदेश मंत्री मोटेगी

टोक्यो । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी को उनके पद पर दोबारा नियुक्ति की बधाई दी। वहीं, जापान के विदेश मंत्री...

भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 70 प्रतिशत रोजगार: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां गैर-मेट्रो यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले टियर-3 शहरों में 40...

‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के लिए गुणवत्ता बने विकास का मूलमंत्र: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि अगर भारत को अपने दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है, तो गुणवत्ता को विनिर्माण...

भारती एयरटेल का एनबीएफसी शाखा के जरिए फाइनेंस सेक्टर में बड़ा दांव; करेगी 20,000 करोड़ रुपए का निवेश

मुंबई । भारती एयरटेल ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शाखा एयरटेल मनी लिमिटेड के जरिए डिजिटल लेंडिंग कारोबार का विस्तार करने के लिए...

एफआईआई की निकासी के बावजूद घरेलू निवेशक लगातार बाजार को दे रहे मजबूत समर्थन

मुंबई । बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में जहां एक ओर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, वहीं मजबूत घरेलू संकेतों के...

admin

Read Previous

2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत : एसएंडपी ग्लोबल

Read Next

मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस इतना चाहता हूं सभी एकजुट हों : नीतीश कुमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com